AI के असर से कितना बदल जाएगा जॉब्स का रंग और ढंग? एक्सपर्ट ने कही यह बात
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 21 Mar 2025 10:33 AM
AI Impact on Jobs / Ai Image
AI Impact on Jobs: एआई के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कंपनियां और पेशेवर अब अपनी कार्यप्रणाली को तकनीक-समर्थित बनाने पर जोर दे रहे हैं. भविष्य में एआई और मानव संसाधन के तालमेल से उद्योगों में नई संभावनाएं बनेंगी.
AI Impact on Jobs: कृत्रिम मेधा (AI) के विकास ने कामकाजी दुनिया में क्रांतिकारी बदलाव ला दिया है. ऑटोमेशन और मशीन लर्निंग के कारण कई पारंपरिक नौकरियों का स्वरूप बदल रहा है, वहीं नई संभावनाओं के द्वार भी खुल रहे हैं. कृत्रिम मेधा (AI) के बढ़ते प्रभाव को लेकर सेल्सफोर्स (दक्षिण एशिया) की अध्यक्ष एवं सीईओ अरुंधति भट्टाचार्य ने कहा कि आने वाले समय में नौकरियों की प्रकृति में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा. उन्होंने सुझाव दिया कि इस बदलाव के अनुरूप नए कौशल सीखना आवश्यक होगा ताकि लोग प्रतिस्पर्धा में बने रह सकें.
एआई और भविष्य की नौकरियां
भट्टाचार्य ने कहा कि AI डेटा का इस्तेमाल कर व्यावसायिक परिणामों को बेहतर बनाएगा और मानवीय त्रुटियों को कम करेगा. उन्होंने इस बदलाव को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा, “परिवर्तन को अपनाना चाहिए, न कि उसका विरोध करना.” उनके अनुसार, मनुष्य और एआई मिलकर काम करने पर अधिक दक्षता और उत्पादकता ला सकते हैं.
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
भारत में सेल्सफोर्स का विस्तार
अरुंधति भट्टाचार्य ने भारत में सेल्सफोर्स के बढ़ते संचालन पर भी जानकारी दी. कंपनी ने 2005 में हैदराबाद में अपना पहला उत्कृष्टता केंद्र शुरू किया था. यह बंधन बैंक के साथ मिलकर आवास और वाणिज्यिक ऋण प्रणाली की दक्षता बढ़ाने में भी सहयोग कर चुका है. वर्तमान में सेल्सफोर्स भारत के छह शहरों में कार्यरत है. कंपनी का वार्षिक राजस्व 1 अरब डॉलर तक पहुंच गया है और इसके कर्मचारियों की संख्या 13,000 हो चुकी है.
एआई से बदलती कारोबारी रणनीतियां
भट्टाचार्य ने बताया कि विभिन्न उद्योगों में AI स्वचालन, डेटा एनालिटिक्स और निर्णय लेने की प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी बना रहा है. कंपनियों को इसके उपयोग को अपनाना चाहिए ताकि वे प्रतिस्पर्धा में आगे रह सकें.
एआई से नौकरियों की प्रकृति बदलेगी
सेल्सफोर्स की सीईओ अरुंधति भट्टाचार्य ने कहा कि AI मानवीय दक्षता को बढ़ाएगा और डेटा का उपयोग कर व्यावसायिक परिणामों को बेहतर बनाएगा. उन्होंने परिवर्तन को अपनाने और नए कौशल सीखने की जरूरत पर बल दिया.
यह भी पढ़ें: AI अब देश की संसद में भी मचाएगा धमाल, इन कामों में करेगा माननीयों की मदद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










