Jio Rs 103 Flexi Pack: एंटरटेनमेंट लवर्स के लिए आया जियो का फ्लेक्सी पैक, डेटा के साथ मिलते हैं कई OTT सब्सक्रिप्शन

Published by : Ankit Anand Updated At : 15 Dec 2025 3:11 PM

विज्ञापन

Jio Rs 103 Flexi Pack

Jio Rs 103 Flexi Pack: जियो अपने यूजर्स के लिए नया फ्लेक्सी डेटा पैक लेकर आयी है. यह पैक उन यूजर्स के लिए है जिन्हें कम समय के लिए डेटा और OTT एंटरटेनमेंट चाहिए होता है. आइए जानते हैं इस नए जियो प्लान के फायदे, वैलिडिटी और पूरी डिटेल.

विज्ञापन

Jio Rs 103 Flexi Pack: देश की नंबर 1 टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए कई सारे सस्ते से लेकर महंगे प्लान्स ऑफर करती है. कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो में एक और नया प्लान ऐड किया है. हम बात कर रहे हैं 103 रुपये वाले पैक की. यह एक फ्लेक्सी डेटा पैक है जो उन यूजर्स के लिए है जिन्हें कम समय के लिए डेटा की जरूरत होती है और साथ में OTT एंटरटेनमेंट का फायदा भी चाहिए होता है. आइए आपको इस प्लान के बारे में डिटेल में बताते हैं.

Jio का 103 रुपये वाला फ्लेक्सी डेटा पैक

जियो के इस पैक में आपको 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इसमें कुल 5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है, जिसे यूजर इस अवधि के दौरान अपनी जरूरत के हिसाब से कभी भी यूज कर सकते हैं. डेटा बेनिफिट्स के अलावा, 103 रुपये का Jio Flexi Pack यूजर्स को MyJio वाउचर के जरिए एक प्रीमियम OTT एंटरटेनमेंट बंडल चुनने की सुविधा देता है. यूजर अपनी पसंद के कंटेंट के हिसाब से तीन अलग-अलग कैटेगरी में से किसी एक को सेलेक्ट कर सकते हैं.

हिंदी एंटरटेनमेंट ऑप्शन में JioHotstar, Sony LIV और ZEE5 का एक्सेस मिलता है. इंटरनेशनल एंटरटेनमेंट कैटेगरी में JioHotstar, FanCode, Lionsgate Play और Discovery+ शामिल हैं. वहीं, रीजनल कंटेंट देखने वालों के लिए JioHotstar, Sun NXT, Kanchha Lannka और Hoichoi का ऑप्शन दिया गया है.

Jio Rs 103 Flexi Pack Details
Jio rs 103 flexi pack details

OTT सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल्स

जो OTT सब्सक्रिप्शन चुना जाएगा, वह रिडीम करने की तारीख से 28 दिनों तक वैलिड रहेगा. वहीं, रिचार्ज कराने के बाद यूजर को 28 दिन के अंदर वाउचर रिडीम करना जरूरी होगा. Sony LIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, Kanchha Lannka, FanCode और Hoichoi जैसे प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस JioTV ऐप के जरिए आपको मिलेगा.

Jio ने बढ़ाए डेटा ऐड-ऑन प्लान्स

इस लॉन्च के साथ जियो अपने सस्ते डेटा ऐड-ऑन पैक्स की रेंज को और मजबूत कर रहा है. कंपनी इन पैक्स में लचीला डेटा इस्तेमाल और चुना हुआ डिजिटल एंटरटेनमेंट कंटेंट साथ में दे रही है, ताकि अलग-अलग तरह का कंटेंट देखने वाले यूजर्स की जरूरतें पूरी हो सकें. इन नए पैक्स के आने से जियो के प्रीपेड प्लान्स की कुल संख्या 110 से भी ज्यादा हो गई है.

यह भी पढ़ें: Jio Happy New Year Gift: नये साल पर मुकेश अंबानी का बड़ा तोहफा, फायदे जान झूम उठेंगे आप

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola