Motorola Edge 70 अल्ट्रा-थिन डिजाइन के साथ हुआ लॉन्च, फ्रंट और बैक दोनों में मिलेगा 50MP का धांसू कैमरा

Published by : Shivani Shah Updated At : 15 Dec 2025 3:10 PM

विज्ञापन

मोटोरोला एज 70 लॉन्च

Moto Edge 70 Launched in India: Motorola का नया अल्ट्रा-स्लिम स्मार्टफोन मोटो एज 70 आज भारत में लॉन्च हो गया है. इसे कंपनी ने 30000 हजार से कम के बजट सेगमेंट में लॉन्च किया है. जानिए इसके फीचर्स और कीमत डिटेल्स.

विज्ञापन

Motorola Edge 70 Launched in India: अगर आप अल्ट्रा-स्लिम स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, लेकिन आपका बजट आपका साथ नहीं दे रहा, तो फिर खुश हो जाइए. क्योंकि, आपके बजट रेंज में आज चाइनीज टेक कंपनी Motorola अपना नया अल्ट्रा-स्लिम स्मार्टफोन Moto Edge 70 भारत में लॉन्च कर दिया है. 30 हजार से कम में लॉन्च हुए इस मॉडल में आपको 5.99mm की थिकनेस के साथ Pantone Curated कलर्स और प्रीमियम टेक्सचर्ड वेगन लेदर फिनिश के साथ बैक पैनल मिलेगा. इतना ही नहीं, स्लिम होने के साथ-साथ ये मॉडल ड्यूरेबिलिटी के मामले में भी काफी स्ट्रॉन्ग है. आइए जानते हैं इसके बारे में डिटेल्स.

क्या है Moto Edge 70 की कीमत?

Moto Edge 70 को कंपनी ने ऑफिशियल साइट के अलावा ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Flipkart पर लॉन्च किया है. इस मॉडल को सिर्फ एक ही वेरिएंट 8GB+256GB ऑपशन में लॉन्च किया गया है. कीमत कि बात करें, तो इस मॉडल की कीमत 29,999 रुपये है. हालांकि, कंपनी इस मॉडल पर 1000 रुपये का बैंक ऑफर भी दे रही है, जिससे ग्राहक मोटो एज 70 को 28,999 रुपये में खरीद सकते हैं. बैंक ऑफर का फायदा ग्राहक AXIS और SBI कार्ड पर उठा सकते हैं. यह फोन भारत में 23 दिसंबर से Flipkart, Motorola इंडिया ऑनलाइन स्टोर और दूसरे ऑफलाइन रिटेल चैनलों के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

मोटोरोला एज 70 में क्या होगा खास?

डिस्प्ले: मोटोरोला एज 70 में 6.7-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, डॉल्बी विजन और HDR10+ कंटेंट को सपोर्ट करता है. इसमें एयरक्राफ्ट-ग्रेड एल्यूमीनियम फ्रेम और 5.99mm की थिकनेस मिलेगी. इस हैंडसेट का वजन लगभग 159g है.

ड्यूरेबिलिटी: डिस्प्ले में Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है. साथ ही यह IP68 + IP69 रेटिंग और MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफाइड है. इसमें तीन कलर PANTONE Bronze Green, PANTONE Gadget Grey और PANTONE Lily Pad ऑप्शंस मिलेंगे.

कैमरा: मॉडल के बैक पैनल में OIS सपोर्ट के साथ ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी, 50MP का अल्ट्रावाइड मैक्रो कैमरा और एक थ्री-इन-वन लाइट सेंसर दिया गया है. वहीं, फ्रंट में भी 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. यह फोन 60fps पर 4K रेजोल्यूशन तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करेगा. इसके अलावा, इसमें AI वीडियो एन्हांसमेंट, AI एक्शन शॉट और AI फोटो एन्हांसमेंट टूल्स भी हैं.

परफॉर्मेंस: परफॉर्मेंस के लिए मॉडल में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो 8GB LPDDR5x रैम और 256GB UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज को सपोर्ट करेगा. यह Android 16 पर बेस्ड Hello UI पर काम करेगा. इसमें कंपनी 3 साल का OS अपग्रेड और 4 साल का सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा करती है. इस मॉडल में Moto AI टूल्स भी मिलेंगे, जिनमें Next Move, Catch Me Up 2.0, Pay Attention 2.0, Remember This + Recall और Co-pilot शामिल हैं.

बैटरी: पावर के लिए इसमें 5000mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी मिलेगी, जो 68W टर्बोपावर चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. कंपनी का दावा है, कि एक बार फुल चार्ज होने के बाद मॉडल 40 घंटे तक का बैटरी बैकअप दे सकता है, जिसमें यह 31 घंटे तक लगातार वीडियो प्लेबैक दे सकता है.

यह भी पढ़ें: 15000 की रेंज में Motorola के ये दो फोन्स हैं बेस्ट डील, मिलेगा 50MP कैमरा और 7000mAh बैटरी का कॉम्बिनेशन

यह भी पढ़ें: Moto G67 Power 5G Review: 7000mAh बैटरी, 32MP फ्रंट कैमरा, 15 हजार की रेंज में कितना दमदार है ये फोन?

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola