कोहरे में लिपटी पलामू, जानें कैसा रहा झारखंड का मौसम

Updated:
विज्ञापन

पलामू के बेतला में सुबह-सुबह दिखी धुंध. फोटो : प्रभात खबर

Jharkhand Ka Mausam: झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. हालांकि, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कहीं शीतलहर नहीं चली, लेकिन बिहार की सीमा से सटा पलामू जिला कोहरे की चादर में लिपट गया. डालटनगंज की विजिबिलिटी घटकर 300 मीटर रह गयी. रांची की विजिबिलिटी 700 मीटर, तो जमशेदपुर की 800 मीटर रही. अन्य जिलों में कैसा रहा मौसम, जानने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट.

विज्ञापन

Jharkhand Ka Mausam: झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. सुबह में धुंध या कोहरा देखा जा रहा है, जबकि दिन में आसमान साफ रहता है. न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है. आज झारखंड का सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में रिकॉर्ड किया गया. गुमला का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. सबसे अधिक उच्चतम तापमान पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में दर्ज किया गया. यहां का पारा 27.4 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पलामू की दृश्यता घटकर 300 मीटर रह गयी

मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को पलामू में कोहरा छाया रहा. कोहरे की वजह से पलामू के डालटनगंज में दृश्यता (विजिबिलिटी) महज 300 मीटर थी. रांची और जमशेदपुर की दृश्यता भी काफी कम रही. रांची में विजिबिलिटी 700 मीटर, तो जमशेदपुर में 800 मीटर रही. हालांकि, पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में कहीं भी शीतलहर नहीं चली.

रांची का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेंटीग्रेड हुआ

मौसम विभाग ने बताया है कि राजधानी रांची का उच्चतम तापमान 24.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. उच्चतम तापमान सामान्य से 0.1 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री सेंटीग्रेड कम रहा. जमशेदपुर का उच्चतम पारा 27.2 और न्यूनतम पारा 12.4 डिग्री हो गया है. यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक रहा.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Jharkhand Ka Mausam: पलामू में उच्चतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम

अगर बात डालटनगंज की करें, तो यहां उच्चतम तापमान 0.2 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 25.6 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम है. यहां का न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री बढ़कर 8.7 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री सेंटीग्रेड कम है. बोकारो में अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री बढ़कर बढ़कर 24.1 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम है. न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री बढ़कर 10.5 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम है.

24 घंटे के दौरान शुष्क रहा झारखंड का मौसम

मौसम विभाग ने कहा है कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड का मौसम शुष्क रहा. उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से ठंड बढ़ी हुई है. हालांकि, इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. मौसम केंद्र रांची ने कहा है कि अगले 5 दिन तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

इसे भी पढ़ें

झारखंड में सबसे ठंड कांके, पलामू, कोल्हान और संताल में भी बढ़ी सर्दी

Jharkhand Weather: झारखंड के 9 जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरा

उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने बढ़ायी ठंड, कांके का तापमान 3.2 डिग्री, आज ही जान लें कल कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

झारखंड के कई जिलों में शीतलहर, न्यूनतम तापमान 4 डिग्री हुआ, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

कड़ाके की सर्दी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, चिरिया और चौपारण में मृत मिले 2 लोग, ठंड से मौत की आशंका

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola