9.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

झारखंड में सबसे ठंड कांके, पलामू, कोल्हान और संताल में भी बढ़ी सर्दी

Aaj Ka Mausam Jharkhand: मौसम केंद्र रांची के उप निदेशक अभिषेक आनंद का कहना है कि झारखंड के निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में चल रही उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट आयी है. झारखंड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रांची में दर्ज किया गया.

Aaj Ka Mausam Jharkhand: कड़ाके की ठंड से अभी झारखंड के लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है. राज्य के लगभग सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहेगा. रविवार को भी कांके सबसे ठंडा रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम केंद्र ने बताया है कि राजधानी का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा. अगले 2-3 दिन तक न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. उसके बाद राजधानी के शहरी इलाकों का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. इस दौरान शीतलहरी और कोहरा भी रह सकता है.

पलामू प्रमंडल का तापमान 10 डिग्री से नीचे

मौसम वैज्ञानिक ने बताया है कि झारखंड राज्य के अन्य जिलों का तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. पलामू प्रमंडल के जिलों का तापमान लगातार 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है. डालटनगंज का न्यूनतम तापमान रविवार को 8.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. कोल्हान प्रमंडल के जिलों का न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. संताल का पारा भी 10 डिग्री सेल्सियस से थोड़ा ऊपर रहा. खूंटी का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री, लोहरदगा का 8.8 और सरायकेला का 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Aaj Ka Mausam Jharkhand: उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने झारखंड में बढ़ायी ठंड

मौसम केंद्र रांची के उप निदेशक अभिषेक आनंद का कहना है कि झारखंड के निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में चल रही उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट आयी है. झारखंड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रांची में दर्ज किया गया. राज्य में सबसे अधिक उच्चतम तापमान पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर में रिकॉर्ड किया गया. यहां का अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा. पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

5 दिन तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं

मौसम केंद्र रांची की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि अगले 5 दिन तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. राजधानी रांची और लौहनगरी जमशेदपुर में कोहरे या धुंध की वजह से दृश्यता महज 800 मीटर रह गयी, जो राज्य में सबसे कम है. पिछले 24 घंटे के दौरान कहीं बारिश होने की रिपोर्ट नहीं है.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Weather: झारखंड के 9 जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरा

उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने बढ़ायी ठंड, कांके का तापमान 3.2 डिग्री, आज ही जान लें कल कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

झारखंड के कई जिलों में शीतलहर, न्यूनतम तापमान 4 डिग्री हुआ, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

कड़ाके की सर्दी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, चिरिया और चौपारण में मृत मिले 2 लोग, ठंड से मौत की आशंका

Mithilesh Jha
Mithilesh Jha
प्रभात खबर में दो दशक से अधिक का करियर. कलकत्ता विश्वविद्यालय से कॉमर्स ग्रेजुएट. झारखंड और बंगाल में प्रिंट और डिजिटल में काम करने का अनुभव. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय विषयों के अलावा क्लाइमेट चेंज, नवीकरणीय ऊर्जा (RE) और ग्रामीण पत्रकारिता में विशेष रुचि. प्रभात खबर के सेंट्रल डेस्क और रूरल डेस्क के बाद प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर काम. वर्तमान में झारखंड हेड के पद पर कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel