अगर आप है बिजनेसमैन तो अब WhatsApp बढ़ायेगा आपका बिजनेस, जानिए कैसे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 May 2017 11:27 AM

विज्ञापन

मैसेजिंग एप व्हाॅट्सएप ऐसे समाधानों पर विचार कर रहा है, जिससे कंपनियां व्यापार के लिए इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल अपने ग्राहकों से जुड़ने के लिए कर सकें. इसके साथ कंपनी ने कहा है कि इसके लिए में भारत की भूमिका महत्वपूर्ण होगी. WhatsApp के स्पोकपर्सन मैट स्टेनफील्ड ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा, हम निश्चित […]

विज्ञापन

मैसेजिंग एप व्हाॅट्सएप ऐसे समाधानों पर विचार कर रहा है, जिससे कंपनियां व्यापार के लिए इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल अपने ग्राहकों से जुड़ने के लिए कर सकें. इसके साथ कंपनी ने कहा है कि इसके लिए में भारत की भूमिका महत्वपूर्ण होगी. WhatsApp के स्पोकपर्सन मैट स्टेनफील्ड ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा, हम निश्चित रूप से प्रोडक्ट बनाने के फेज में हैं. ये सॉल्यूशन छोटे और बड़े व्यापारियों के लिए होगा और इस दिशा में काम चल रहा है. उन्होंने कहा, भारत इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है. कंपनी की अपने प्लेटफॉर्म पर थर्ड पार्टी के विज्ञापन दिखाने की योजना नहीं है और वो अपने प्लेटफाॅर्म से पैसे कमाने के तरीकों पर विचार कर रही है.

कंपनियों के साथ काम करना इस दिशा में एक कदम हो सकता है. फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी ने पिछले साल कहा था कि WhatsApp ऐसी टूल की टेस्टिंग करेगी, जिससे यूजर्स इस प्लेटफार्म के जरिये बैंक व एयरलाइंस कंपनियों से कम्यूनिकेट कर पायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola