रिलायंस जियो ने विश्व की आठ दूरसंचार कंपनियों से गंठजोड़ किया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Feb 2016 11:28 AM
नयी दिल्ली : रिलायंस जियो इंफोकॉम तथा दुनिया भर की आठ अन्य दूरसंचार कंपनियों ने एक गठजोड़ बनाया है, जो ज्ञान साझा करने में मदद तो करेगा ही साथ ही ग्राहकों को नवोन्मेषी उत्पाद और सेवाओं की पेशकश भी करेगा. इस गठजोड के सदस्यों में बीटी, ड्यूश टेलीकाम, रिलायंस जियो, मिलीकॉम, ऑरेंज, रॉजर्स, टेलियासोनेरा और […]
नयी दिल्ली : रिलायंस जियो इंफोकॉम तथा दुनिया भर की आठ अन्य दूरसंचार कंपनियों ने एक गठजोड़ बनाया है, जो ज्ञान साझा करने में मदद तो करेगा ही साथ ही ग्राहकों को नवोन्मेषी उत्पाद और सेवाओं की पेशकश भी करेगा. इस गठजोड के सदस्यों में बीटी, ड्यूश टेलीकाम, रिलायंस जियो, मिलीकॉम, ऑरेंज, रॉजर्स, टेलियासोनेरा और टीआईएम शामिल हैं.
रिलायंस जियो ने बयान में कहा कि यह गठजोड 80 से ज्यादा देशों में इन नौ आपरेटरों के जरिये एक अरब ग्राहक आधार पर पहुंच सकता है. मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्टरीज की दूरसंचार इकाई रिलायंस जियो इंफोकॉम ने कहा है कि इसके गठन का मकसद प्रत्येक भारतीय को डिजिटल जीवन देना है.
उन्होंने सबसे बडा हरित क्षेत्र 4जी और फाइबर नेटवर्क बनाया है. इसके अलावा डिजिटल सेवाओं का सुइट तैयार किया है जो मनोरंजन, क्लाउड भुगतान आदि सेवाओं में मदद करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










