अपने जैसा दोस्त दिलायेगा यह एप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2016 8:51 AM
विज्ञापन
यदि आप ऐसे मित्र की तलाश कर रहे हैं, जिसकी पसंद-नापसंद आपके समान हो, तो इसमें यह नया एप आपकी मदद कर सकता है. ध्यान रहे कि यह एप केवल महिलाओं के लिए ही है. जेजेबेल डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, ‘हे वीना’ नाम का यह एप प्रसिद्ध डेटिंग एप ‘टिंडर’ की ही तरह […]
विज्ञापन
यदि आप ऐसे मित्र की तलाश कर रहे हैं, जिसकी पसंद-नापसंद आपके समान हो, तो इसमें यह नया एप आपकी मदद कर सकता है. ध्यान रहे कि यह एप केवल महिलाओं के लिए ही है. जेजेबेल डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, ‘हे वीना’ नाम का यह एप प्रसिद्ध डेटिंग एप ‘टिंडर’ की ही तरह कार्य करता है.
यह एप एक महिला को दूसरी महिला से जुड़ने का मौका प्रदान करता है, जहां वह अपनी पसंद, पसंदीदा गतिविधियां, शौक जैसी कई बातें शेयर कर सकती हैं. इस एप के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओलिविया जून के हवाले से कहा गया है, ‘हमने इस एप को एक महिला के रूप में अपनी जरूरतों को देखते हुए बनाया है. हम काम के सिलसिले में कई स्थानों की यात्रा करते हैं, जहां हमारे मित्र मौजूद नहीं होते. ऐसे स्थानों पर हमें मित्रों की आवश्यकता होती है.’
टिंडर की तरह ही इसे पहले फेसबुक से कनेक्ट किया जाता है. इसके बाद छह सवालों वाली एक सूची को भरा जाता है, जिसमें आपके व्यकित्तव और पसंद-नापसंद से जुड़े सवाल होते हैं. इसकी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद आप अपने अनुसार मित्रों को तलाश कर सकते हैं. वर्तमान में यह एप सैन फ्रांसिस्को और न्यूयार्क तक ही सीमित है. भविष्य में दूसरे इलाकों में भी लाया जा सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










