Google.com डोमेन लेने वाले को 8 लाख रुपये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2016 8:48 AM
विज्ञापन
पिछले साल अक्टूबर में गूगल के पूर्व कर्मचारी सन्मय वेद कुछ मिनटों के लिए गूगल डॉट कॉम के मालिक बन गये थे. उन्होंने गूगल डोमेन सर्विस से Google.com डोमेन बुक कराना चाहा और उन्हें आसानी से Google का डोमेन उनको महज $12 (815 रुपये) में दे दिया गया. हालांकि एक मिनट से भी कम में […]
विज्ञापन
पिछले साल अक्टूबर में गूगल के पूर्व कर्मचारी सन्मय वेद कुछ मिनटों के लिए गूगल डॉट कॉम के मालिक बन गये थे. उन्होंने गूगल डोमेन सर्विस से Google.com डोमेन बुक कराना चाहा और उन्हें आसानी से Google का डोमेन उनको महज $12 (815 रुपये) में दे दिया गया.
हालांकि एक मिनट से भी कम में ही गूगल को अपनी गलती का अहसास हुआ और कंपनी की ने उस ‘Error’ को ठीक करते हुए उनसे डोमेन वापस ले लिया गया. गूगल ने उन्हें Google Reward के तहत पैसे दिए थे पर सन्मय ने तब इनाम की राशि बताने से इनकार किया था.
अब कंपनी ने खुलासा किया है कि सन्मय वेद को इसके लिए 4 लाख रुपये का इनाम दिया गया था, पर उन्होंने उस पैसे को चैरिटी में दे दिया. इसके बाद गूगल ने फिर से उन्हें 4 लाख रुपये दिए.
गूगल के एक ब्लॉग पोस्ट में कंपनी के सिक्योरिटी अधिकारी एडुवार्डो वेला नैवा ने लिखा है कि कंपनी ने गुजरात के कच्छ में रहने वाले वेद को 8 लाख रुपये दिए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










