ePaper

मार्क जुकरबर्ग बेटी मैक्स को सिखा रहे हैं तैरना, शेयर की तसवीर

Updated at : 25 Jan 2016 12:06 PM (IST)
विज्ञापन
मार्क जुकरबर्ग बेटी मैक्स को सिखा रहे हैं तैरना, शेयर की तसवीर

वाशिंगटन : फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग इन दिनों पिता बनने के सुख का अनुभव कर रहे हैं. बीती रात उन्होंने एक फोटो फेसबुक में शेयर की है, जिसमें वे अपनी दो माह की बेटी मैक्स को तैरना सिखाते नजर आ रहे हैं. मार्क ने लिखा है कि मैक्स की पहली स्विमिंग, उसने इसे काफी […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग इन दिनों पिता बनने के सुख का अनुभव कर रहे हैं. बीती रात उन्होंने एक फोटो फेसबुक में शेयर की है, जिसमें वे अपनी दो माह की बेटी मैक्स को तैरना सिखाते नजर आ रहे हैं. मार्क ने लिखा है कि मैक्स की पहली स्विमिंग, उसने इसे काफी पसंद किया है.

https://www.facebook.com/zuck/posts/10102614881343621

मार्क के इस पोस्ट पर कई कमेंट आये हैं और कइयों ने यहां तक लिखा है कि वे 40-45 साल की उम्र तक तैरना नहीं सीख पाये और मैक्स दो माह की उम्र में यह कोशिश कर रही है. कई कमेंट बच्ची की आउटफिट को लेकर भी आये हैं, मार्क के फ्रेंड्‌स ने अपने कमेंट में मैक्स को बहुत सुंदर और मार्क को खुशकिस्मत पिता भी बताया है.
गौरतलब है कि पिछले दिनों जब मार्क जुकरबर्ग अपनी बेटी को वैक्सिनेशन के लिए ले गये थे, तब भी उन्होंने फोटो शेयर की थी . मैक्स की स्विमिंग वाली फोटो को 18 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और 13 हजार से अधिक यह तसवीर शेयर की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola