अगले 5-8 महीने में देश में 50 करोड़ इंटरनेट ग्राहकों की उम्मीद : रविशंकर प्रसाद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jan 2016 4:47 PM
इंदौर: दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज उम्मीद जतायी कि आने वाले पांच से आठ महीने के भीतर देश में इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले लोगों की तादाद बढकर 50 करोड के स्तर पर पहुंच जायेगी. प्रसाद ने यहां इंदौर मैनेजमेंट एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में कहा, ‘देश में इंटरनेट का इस्तेमाल करने […]
इंदौर: दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज उम्मीद जतायी कि आने वाले पांच से आठ महीने के भीतर देश में इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले लोगों की तादाद बढकर 50 करोड के स्तर पर पहुंच जायेगी. प्रसाद ने यहां इंदौर मैनेजमेंट एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में कहा, ‘देश में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या 40 करोड से ज्यादा हो चुकी है. मुझे उम्मीद है कि आने वाले पांच से आठ महीने में इनकी तादाद 50 करोड पर पहुंच जायेगी। हमारा अनुमान है कि इनमें से करीब 70 प्रतिशत लोग मोबाइल के जरिये इंटरनेट का इस्तेमाल करेंगें’ .उन्होंने बताया कि कोई 125 करोड की आबादी वाले भारत में फिलहाल लगभग 100 करोड मोबाइल फोन हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










