यूसीवेब का हंगामा म्यूजिक के साथ गंठजोड़

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jan 2016 5:04 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अलीबाबा मोबाइल कारोबार समूह की इकाई यूसीवेब ने डिजिटल मनोरंजन सेवा प्रदाता हंगामा म्यूजिक के साथ गठबंधन किया है जिसके तहत आज से अगले छह दिनों के लिए यूसीवेब के उपयोक्ता हंगामा की समृद्ध संगीत लाइब्रेरी से गीत-संगीत डाउनलोड कर सकेंगे. हंगामा की संगीत लाइब्रेरी में 20 लाख से अधिक गाने हैं. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अलीबाबा मोबाइल कारोबार समूह की इकाई यूसीवेब ने डिजिटल मनोरंजन सेवा प्रदाता हंगामा म्यूजिक के साथ गठबंधन किया है जिसके तहत आज से अगले छह दिनों के लिए यूसीवेब के उपयोक्ता हंगामा की समृद्ध संगीत लाइब्रेरी से गीत-संगीत डाउनलोड कर सकेंगे. हंगामा की संगीत लाइब्रेरी में 20 लाख से अधिक गाने हैं.

यूसीवेब इंडिया के प्रबंध निदेशक केनी ये ने कहा, ‘‘ हम निरंतर अपने उपयोक्ताओं की मोबाइल से जुड़ी जीवनशैली को नया आकार देने के लिए प्रयासरत हैं. यह साझीदारी हमारे उपयोक्ताओं को एक मोबाइल ब्राउजर के जरिए उच्च गुणवत्ता के मनोरंजन का आनंद उठाने की सुविधा देगी.” हंगामा डॉट कॉम के सीईओ सिद्धार्थ राय ने कहा, ‘‘ हंगामा म्यूजिक के साथ यूसी ब्राउजन के गठन से इसके उपयोक्ताओं को हर वर्ग की व्यापक संगीत सेवा तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी.”
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola