भूकंप आने पर सुरक्षा प्रदान करेगा अर्थक्वेक प्रूफ बेड
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Dec 2015 8:41 AM
पिछले कुछ वर्षों में भूकंप की घटनाओं के चलते सैकड़ों लोगों को जान-माल का नुकसान उठाना पड़ा है. मगर अब इस प्राकृतिक आपदा से बचने के लिए ऐसा बेड लांच करने की तैयारी की जा रही है, जो भूकंप आने पर बेड पर सोये व्यक्ति को सुरक्षा प्रदान करेगा. भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा के चलते […]
पिछले कुछ वर्षों में भूकंप की घटनाओं के चलते सैकड़ों लोगों को जान-माल का नुकसान उठाना पड़ा है. मगर अब इस प्राकृतिक आपदा से बचने के लिए ऐसा बेड लांच करने की तैयारी की जा रही है, जो भूकंप आने पर बेड पर सोये व्यक्ति को सुरक्षा प्रदान करेगा.
भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा के चलते प्रतिवर्ष देश-विदेश में लाखों लोग न सिर्फ बेघर हो जाते हैं, बल्कि सैकड़ों भूकंप पीड़ितों को अपने परिजनों को भी खोना पड़ता है. अपनों को खोने के दर्द को समझते हुए अमेरिका के वैंग वेंक्सी नामक शख्स पिछले कुछ वर्षों से एक ऐसे बेड का आविष्कार करने में लगे हैं, जो भूकंप आने पर लोगों को इसके प्रभाव से सुरक्षित रखेगा. इस दिशा में पहल करते हुए वैंग वेंक्सी ने 2010 में भूकंपरोधी बेड के लिए पेटेंट कराया था, जिसे सुरक्षित बनाने के लिए वह लगातार काम कर रहे हैं. भूकंप की स्थिति में जान की सुरक्षा प्रदान करनेवाले इस बेड में वैंग वेंक्सी ने इमरजेंसी में काम आनेवाली सभी चीजें जैसे खाने का सामान, पानी और फर्स्ट ऐड जैसी चीजें रखने की व्यवस्था भी की है.
खास है डिजाइन
भूकंप के दौरान आनेवाली समस्याओं को बारीकी से समझते हुए इस बेड को ऐसे डिजाइन किया गया है कि भूकंप आते ही यह बेड खुल जायेगा और इस पर सोया हुआ शख्स इसके अंदर चला जायेगा. बेड का सिस्टम इसे ऊपर से लॉक कर देगा और मकान गिरने की स्थिति में भी यह बेड नहीं टूटेगा.
बेड के अंदर मिलेगा खाने-पीने का सामान
इस बेड के जरिए रेस्क्यू आने तक लोग सुरक्षित रह सकते हैं, क्योंकि इस बेड के अंदर न सिर्फ सांस लेने के लिए ऑक्सीजन मास्क की व्यवस्था की गयी है, बल्कि कुछ दिनों तक चलतेवाले खाद्य पदार्थ व पीने के पानी को रखने का इंतजाम भी किया गया है. हालांकि, अभी यह अपने शुरुआती दौर में है और इसे कॉन्सेप्ट की तरह पेश किया गया है. लोगों को ज्यादा देर तक सुरक्षित रखने के लिए अभी इस बेड की तकनीक और डिजाइन में सुधार किये जा रहे हैं. अगर यह कॉन्सेप्ट सफल होता है तो भूकंपवाले इलाकों के लोगों के लिए यह आविष्कार काफी मददगार साबित होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










