25000 से भी सस्ता 55 इंच Smart TV, पिक्चर-साउंड ऐसा कि घर पर ही आएगा थिएटर का मजा

55 inch Smart TV: अगर आप अपने घर के हॉल के लिए स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो फिर Flipkart पर आपके लिए एक परफेक्ट डील चल रही है, जिसमें आप 25 हजार से कम में 55 इंच स्मार्ट टीवी खरीद सकेंगे.
55 inch Smart TV: घर के बड़े से हॉल में अगर छोटी स्क्रीन वाला स्मार्ट टीवी लगा हो, तो फिर हॉल का लुक उतना खास नहीं लगता. ऐसे में हॉल के लिए हर किसी की पहली पसंद बड़ी स्क्रीन वाला स्मार्ट टीवी ही होता है. क्योंकि, बड़ी स्क्रीन से न सिर्फ हॉल का लुक प्रीमियम लगता है, बल्कि बड़ी स्क्रीन में मूवी से लेकर स्पोर्ट्स देखने का अलग ही मजा आता है. ऐसे में अगर आप भी अपने घर के हॉल के लिए बड़ी स्क्रीन वाला स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं, लेकिन आपका बजट उतना नहीं है, तो फिर चिंता मत करिए. फ्लिपकार्ट पर 55 इंच स्क्रीन के स्मार्ट टीवी पर अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे 25 हजार से कम में आप इस टीवी को खरीद सकते हैं.
iFFALCON के 55 इंच पर मिल रहा 62% तक का डिस्काउंट
iFFALCON 55 inch Ultra HD LED Smart TV पर फ्लिपकार्ट 62% तक की छूट दे रहा है. ऐसे में छूट के बाद इस टीवी की कीमत 66,599 रुपये से सीधे 24,999 रुपये हो गई है. ऐसे में आप 25 हजार से कम में अपने घर के हॉल को थियेटर में बदल सकते हैं.

इस टीवी में क्या मिलेंगे फीचर्स?
iFFALCON 55 inch Ultra HD LED Smart TV में 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ Ultra HD LED डिस्प्ले दिया गया है, जिससे आपको क्रिस्टल क्लियर पिक्चर क्वालिटी मिलेगी. साउंड के लिए, इसमें 24W के दो साउंड स्पीकर्स दिए गए हैं. यह Google TV पर चलता है, जिससे आप Netflix, JioHotstar, Prime Video, YouTube, Zee5 और Voot प्लेटफॉर्म्स देख सकते हैं. कनेक्टिविटी के लिए, इसमें 3 HDMI और 1 USB पॉर्ट्स, WiFi और ब्लूटूथ फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा, इसमें आपको 1 साल की वारंटी भी मिलेगी.
यह भी पढ़ें: 55 इंच के ये ब्रांडेड Smart TV मीडियम साइज रूम को बना देंगे मिनी थिएटर, लिस्ट में Sony भी शामिल
यह भी पढ़ें: धड़ाम से गिरे 43 इंच 4K Smart TV के दाम, पिक्चर और साउंड ऐसे कि रूम बन जाए सिनेमाहॉल, देखें लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शिवानी शाह
शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.
शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.
शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










