धड़ाम से गिरे 43 इंच 4K Smart TV के दाम, पिक्चर और साउंड ऐसे कि रूम बन जाए सिनेमाहॉल, देखें लिस्ट
Published by : Ankit Anand Updated At : 10 Jan 2026 1:42 PM
लिविंग रूम में 43 इंच का स्लिम 4K टीवी (Pic- AI Generated)
4K Smart TV: अगर आपको भी बड़ी स्क्रीन पर मूवी और स्पोर्ट्स देखने का शौक है, तो 43 इंच का स्मार्ट टीवी आपके एंटरटेनमेंट को बिल्कुल नए लेवल पर ले जा सकता है. तो आइए एक नजर डालते हैं ऐसे टॉप 43 Inch Smart TV मॉडल्स पर, जो आपके घर को मिनी थिएटर में बदल सकते हैं.
4K Smart TV: अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें बड़ी स्क्रीन पर मूवी और स्पोर्ट्स देखना पसंद है और ऐसा स्मार्ट टीवी ढूंढ रहे हैं जो देखने का मजा दोगुना कर दे, तो हम आपके लिए कुछ ब्रांडेड स्मार्ट टीवी की लिस्ट लेकर आए हैं. इन टीवी की खास बात यह है कि इनमें शानदार ऑडियो-विजुअल क्वालिटी के साथ कई स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं. आइए इन पर एक नजर डालते हैं.
VW Nano Sync Series 4K Ultra HD (43 inches)
VW43JQ1 इसलिए खास नजर आता है क्योंकि यह उस कीमत में फुल-एरे लोकल डिमिंग और 10-बिट QLED पैनल देता है, जहां आमतौर पर नार्मल LED टीवी मिलते हैं. 43 इंच साइज में भी इसके रंग ज्यादा गहरे और नेचुरल दिखते हैं, वहीं मोशन स्मूदिंग (MEMC) भी बजट Fire TV या Android टीवी की तुलना में बेहतर लगती है.
स्पेसिफिकेशन्स
- डिस्प्ले: QLED, 10-बिट, HDR10, फुल एरे लोकल डिमिंग
- साउंड: 40W Dolby Atmos + Dolby Digital
- कनेक्टिविटी: 3 HDMI (eARC), 2 USB, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.0
- स्मार्ट ओएस: JioTele OS, वॉइस रिमोट, प्रोफाइल्स और कंटेंट रिकमेंडेशन

TCL Metallic Bezel Less Series 4K Ultra HD (43 inches)
TCL 43V6C एक 43-इंच का टीवी है, जो अपने मेटैलिक बेजल-लेस फ्रेम और HVA पैनल की वजह से दिखने में कीमत से ज्यादा लगती है. इसका पैनल बाकी एंट्री-लेवल LED टीवी की तुलना में बेहतर कंट्रास्ट देता है. TCL का AiPQ प्रोसेसर HD कंटेंट को बेहतर तरीके से अपस्केल करता है, और MEMC टेक्नोलॉजी खेलों में फास्ट मूवमेंट को स्मूद बनाती है.
स्पेसिफिकेशन्स
- डिस्प्ले: 4K LED, HVA पैनल, HDR10, MEMC
- साउंड: 24W, Dolby Atmos, DTS-X
- कनेक्टिविटी: 3 HDMI, 1 USB, Wi-Fi 5, LAN
- स्मार्ट ओएस: Google TV, AiPQ Processor, Google Assistant

Xiaomi FX Ultra HD 4K Smart LED (43 inch)
Xiaomi FX 4K Fire TV खास इसलिए है क्योंकि इसमें Xiaomi की Vivid Picture Engine और Amazon का Fire TV इंटरफेस दोनों का बेहतरीन मेल है, जिससे नेविगेशन बजट Android टीवी की तुलना में काफी आसान और smooth होता है. स्क्रीन पर डिटेल शार्प है और रंग वाइब्रेंट दिखते हैं. MEMC टेक्नोलॉजी की मदद से स्पोर्ट्स और फास्ट एक्शन सीन में मूवमेंट भी कंसीस्टेंट रहती है.
स्पेसिफिकेशन्स
- डिस्प्ले: 4K HDR, HDR10, MEMC
- साउंड: 24W, Dolby Audio, DTS-X
- कनेक्टिविटी: 3 HDMI, 2 USB, Wi-Fi, Bluetooth
- स्मार्ट ओएस: Fire TV

यह भी पढ़ें: CES 2026: टेक के सबसे बड़े मेले में इस बार इन 5 TV ने मचा दी हलचल, जानिए क्या है खास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










