चीन में चलेगी बिना ड्राइवर की बसें

Updated at : 16 Sep 2015 4:37 PM (IST)
विज्ञापन
चीन में चलेगी बिना ड्राइवर की बसें

अमेरिका में ड्राइवरलेस यानी बिना चालक के चलाये जानेवाली कार का सफल परीक्षण होने के बाद अब चीन भी इस दिशा में आगे बढ़ रहा है. हालांकि, चीन यह प्रयोग कार के साथ नहीं करते हुए बस के साथ कर रहा है. ‘चाइना डॉट ओआरजी डॉट इन’ के मुताबिक, चीन के हेनान प्रांत में ड्राइवररहित […]

विज्ञापन

अमेरिका में ड्राइवरलेस यानी बिना चालक के चलाये जानेवाली कार का सफल परीक्षण होने के बाद अब चीन भी इस दिशा में आगे बढ़ रहा है. हालांकि, चीन यह प्रयोग कार के साथ नहीं करते हुए बस के साथ कर रहा है.

‘चाइना डॉट ओआरजी डॉट इन’ के मुताबिक, चीन के हेनान प्रांत में ड्राइवररहित बस का ट्रायल रन सफलता के साथ पूरा हो चुका है. चीन की एक बस निर्माता कंपनी युतोंग बस कंपनी लिमिटेड के मुताबिक, उसकी 10.5 मीटर की इस चालकरहित हाइब्रिड बस ने हाल ही में झेंगझू शहर को केफेंग के साथ जोड़नेवाली सड़क पर 32.6 किमी का सफर तय किया.
चालकरहित बस ने सड़क पर सभी 26 यातायात लाइटों पर नियमों का पालन किया और स्वयं लेन बदलने व दूसरे लेन में जाकर वाहनों को ओवरटेक करने समेत अन्य जांच प्रक्रियाओं को पास कर लिया है. इस बस में दो कैमरे, चार लेजर राडार, वेव राडार और नेविगेशन सिस्टम को भी इंस्टॉल किया गया है.
कंपनी के एक उप मुख्य इंजीनियर तांग वांग का कहना है कि ये बसें चालकरहित मोड से मैनुअल मोड में बदली जा सकती हैं. युतोंग ने वर्ष 2012 में चालकरहित बसों के अनुसंधान और विकास कार्यों पर काम करना शुरू कर दिया था. हालांकि, इन बसों के सफलतापूर्वक संचालन के लिए इनके अनुकूल सड़कों का सुधार भी जरूरी होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola