वाट्सएप ने आइफोन वालों को भी दी नि:शुल्क कालिंग की सुविधा, तो अब आप भी उठाइए फायदे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Apr 2015 11:40 AM

विज्ञापन

स्मार्टफोन के जरिए संदेशों को प्रेषित करने वालों को वाट्सएप ने एक नयी सौगात दी है. वाट्सएप ने अपने आइफोन उपयोग कर्ताओं को नि:शुल्क कॉलिंग सुविधा दी है. मालूम हो कि वाट्सएप पहले से ही नि:शुल्क कॉलिंग की सुविधा एंड्रायड आधारित फोन को प्रदान कर चुका है. अब आइफोन पर यह सुविधा प्रदान कर वाट्सएप […]

विज्ञापन
स्मार्टफोन के जरिए संदेशों को प्रेषित करने वालों को वाट्सएप ने एक नयी सौगात दी है. वाट्सएप ने अपने आइफोन उपयोग कर्ताओं को नि:शुल्क कॉलिंग सुविधा दी है. मालूम हो कि वाट्सएप पहले से ही नि:शुल्क कॉलिंग की सुविधा एंड्रायड आधारित फोन को प्रदान कर चुका है.
अब आइफोन पर यह सुविधा प्रदान कर वाट्सएप स्काइप और फेसटाइम की सेवाओं को चुनौती देने की कोशिश करेगा. उम्मीद है कि अगले कुछ सप्ताह में यह सुविधा आइफोन उपयोगकर्ताओं को मिलनी शुरू हो जायेगी. इस संबंध में एक वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस सुविधा के तहत अब आइफोन उपयोगकर्ता अपने इंटरनेट डाटा व वाईफाई के जरिए वॉयस कॉल कर सकेंगे.
वाट्सएप ने अपने ब्यौरे में कहा है कि अपने मित्रों एवं परिवार के सदस्यों के लिए नि:शुल्क कॉल करें. विदेश में होने पर भी इसका लाभ ले सकते हैं. वाट्सएप कॉलिंग आपके फोन इंटरनेट का उपयोग करता है, न कि उसके पैसे का. मालूम हो कि फेसबुक द्वारा अधिकृत कर लिये गये वाट्सएप के दुनिया भर में 80 करोड यूजर हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola