गूगल ड्राइव में चैट हिस्ट्री
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Apr 2015 1:07 PM
विज्ञापन
गूगल ड्राइव में सेव होगी व्हाट्सएप्प की चैट हिस्ट्री अब आप व्हाट्सएप्प में अपनी यादों को ताउम्र संभाल कर रख सकेंगे क्योंकि गूगल जल्द व्हाट्सएप्प हिस्ट्री को गूगल ड्राइव में स्टोर करने का फीचर देने वाला है. ये उन यूजर्स के लिए काफी अच्छा है, जो हर साल अपना स्मार्टफोन बदल देते हैं क्योंकि ऐसे […]
विज्ञापन
गूगल ड्राइव में सेव होगी व्हाट्सएप्प की चैट हिस्ट्री
अब आप व्हाट्सएप्प में अपनी यादों को ताउम्र संभाल कर रख सकेंगे क्योंकि गूगल जल्द व्हाट्सएप्प हिस्ट्री को गूगल ड्राइव में स्टोर करने का फीचर देने वाला है. ये उन यूजर्स के लिए काफी अच्छा है, जो हर साल अपना स्मार्टफोन बदल देते हैं क्योंकि ऐसे में व्हाट्सएप्प के पुराने मैसेज उन्हें ड्राइव से मिल जायेंगे. मैसेज के साथ यूजर अपनी मीडिया हिस्ट्री और फोटो भी ड्राइव में सेव कर सकेंगे, हालांकि इसमें वीडियो स्टोर करने का सपोर्ट नहीं दिया गया है.
अगर आप ये फीचर यूज करने जा रहे हैं तो एक बात ध्यान रखें कि इसे सिर्फ मोबाइल डेटा में ही यूज किया जा सकता है वाइ-फाइ कनेक्टीविटी में ये फीचर काम नहीं करेगा. अभी व्हाट्सएप्प ने ड्राइव स्टोरेज फीचर को उपभोक्ताओं के लिए इनेबल नहीं किया है. मगर जल्द कंपनी इसे एप्प में इनेबल कर देगी. फिलहाल आप अपने व्हाट्सएप्प की चैट हिस्ट्री फोन में सेव कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले फोन के मेनू में जाएं, फिर सेटिंग पर क्लिक करें, इसके बाद चैट सैटिंग में जाकर चैट हिस्ट्री सेव कर लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










