गार्टनर का अनुमान, इस साल एशिया पेसिफिक क्षेत्र में स्‍मार्टफोनों की बिक्री 1.19 अरब इकाई होगी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Apr 2015 2:09 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत और चीन जैसे देशों में स्‍मार्टफोनों के उभरते बाजारों में सस्ते स्मार्टफोनों की बढती मांग से एशिया प्रशांत क्षेत्र में उपकरणों की बिक्री का आंकड़ा 3.2 प्रतिशत बढकर 1.19 अरब इकाई होने का अनुमान है. अनुसंधान कंपनी गार्टनर ने इसका आंकडा पेश करते हुए कहा कि पर्सनल कंप्यूटर, टैबलेट्स व मोबाइल […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत और चीन जैसे देशों में स्‍मार्टफोनों के उभरते बाजारों में सस्ते स्मार्टफोनों की बढती मांग से एशिया प्रशांत क्षेत्र में उपकरणों की बिक्री का आंकड़ा 3.2 प्रतिशत बढकर 1.19 अरब इकाई होने का अनुमान है.

अनुसंधान कंपनी गार्टनर ने इसका आंकडा पेश करते हुए कहा कि पर्सनल कंप्यूटर, टैबलेट्स व मोबाइल फोनों की बिक्री 2014 में 1.15 अरब इकाई रही थी. इसके 2015 में बढ़कर 1.19 अरब इकाई व 2017 तक 1.28 अरब इकाई पर पहुंच जाने का अनुमान है.
उपकरणों की बिक्री में बढ़ोतरी की मुख्य वजह मोबाइल फोन खंड में 4.1 प्रतिशत की वृद्धि है. सस्ते स्मार्टफोनों की मांग बढ़ रही है और लोग इनसे अपने पुराने हैंडसेट बदल रहे हैं.
बयान में कहा गया है कि 2015 में मोबाइल फोन बिक्री बढकर 1.02 अरब इकाई ओर 2017 तक 1.11 अरब इकाई पर पहुंच जाने का अनुमान है. 2014 में यह 98.77 करोड इकाई रही थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola