फेसबुक ने किया ड्रोन का परीक्षण, कर रहा है गूगल को टक्कर देने की तैयारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Apr 2015 11:00 AM

विज्ञापन

फेसबुक का हालिया परीक्षण यदि सफल रहा, तो जल्द ही सौर ऊर्जा से चलने वाले ड्रोन विमानों की मदद से सुदूरवर्ती इलाकों में भी इंटरनेट उपलब्ध कराया जा सकेगा. समाचार पत्र द गार्डियन के अनुसार, फेसबुक के मुख्य कार्यकारी एवं संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने बताया कि उन्होंने इंग्लैंड में इस तरह के ड्रोन विमानों का […]

विज्ञापन
फेसबुक का हालिया परीक्षण यदि सफल रहा, तो जल्द ही सौर ऊर्जा से चलने वाले ड्रोन विमानों की मदद से सुदूरवर्ती इलाकों में भी इंटरनेट उपलब्ध कराया जा सकेगा. समाचार पत्र द गार्डियन के अनुसार, फेसबुक के मुख्य कार्यकारी एवं संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने बताया कि उन्होंने इंग्लैंड में इस तरह के ड्रोन विमानों का परीक्षण किया, जिसके पंखों की लंबाई किसी वाणिज्यिक विमान जितनी है.

ग्रामीण एवं इंटरनेट-मुक्त क्षेत्रों में इंटरनेट सुविधा मुहैया कराने के लिए तैयार किये गये ये ड्रोन धरती पर लेजर बीम के जरिए इंटरनेट तरंगें प्रेषित करेंगे. जुकरबर्ग ने एक ब्लॉग पोस्ट की है जिसके अनुसार, पूरी दुनिया को इंटरनेट से जोड़ने के हमारे अभियान के तहत हमने मानवरहित ड्रोन विमानों का निर्माण किया है, जो आकाश से ही धरती पर इंटरनेट किरणों प्रेषित करेंगे. जुकरबर्ग ने लिखा, हमने ब्रिटेन में अपने इस ड्रोन विमान का पहला सफल परीक्षण किया.

ये ड्रोन विमान पूरी दुनिया में इंटरनेट सुविधा मुहैया कराने में मददगार होंगे, क्योंकि ये विमान इंटरनेट से वंचित 10 फीसदी लोगों को इंटरनेट सुविधा प्रदान करने की क्षमता रखते हैं.

गूगल भी गुब्बारों व ड्रोन विमानों पर कर रही काम
इस तरह के ड्रोन विमान के पंख की लंबाई 29 मीटर से भी अधिक है, जो बोइंग 737 विमान से भी अधिक है, हालांकि इनका वजन किसी कार से कम है. गौरतलब है कि शीर्ष इंटरनेट कंपनी गूगल भी गुब्बारों एवं ड्रोन विमानों की मदद से अब तक इंटरनेट की सीमा से दूर रहने वाले लोगों तक इंटरनेट पहुंचाने पर काम कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola