OTT पर चली मोदी सरकार की चाबुक, अश्लीलता और हिंसक कंटेंट के नाम पर 18 प्लैटफाॅर्म ब्लॉक

Updated:
विज्ञापन
OTT पर चली मोदी सरकार की चाबुक, अश्लीलता और हिंसक कंटेंट के नाम पर 18 प्लैटफाॅर्म ब्लॉक

18 OTT Platforms Block: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अश्लील सामग्री के लिए 18 ओटीटी प्लैटफाॅर्म्स को ब्लॉक कर दिया है.

विज्ञापन

18 OTT Platforms Block: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अश्लीलता और हिंसा फैलाने के नाम पर 18 ओटीटी प्लैटफाॅर्म्स को ब्लॉक कर दिया है. सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, देशभर में ओटीटी प्लैटफॉर्म की 19 वेबसाइटें, 10 ऐप्स और 57 सोशल मीडिया हैंडल ब्लॉक किये गए हैं.

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन

ओटीटी प्लैटफॉर्म्स पर आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बड़ा एक्शन उठाया है. गुरुवार, 14 मार्च 2024 को 18 ओटीटी प्लैटफॉर्म्स, 19 वेबसाइट्स, 10 मोबाइल ऐप्स और 57 सोशल मीडिया हैंडल्स को देशभर में ब्लॉक कर दिया. ब्लॉक किये गए ऐप्स में सात गूगल प्ले स्टोर और तीन ऐपल ऐप स्टोर के हैं.

चेतावनी का नहीं हुआ असर

मोदी सरकार की ओर से यह एक्शन तब लिया गया है, जब पूर्व में कई बार केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से इस बारे में चेतावनी जारी की जा चुकी थी. प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) की ओर से जारी बयान में बताया गया कि ब्लॉक किये गए 18 ओटीटी प्लैटफॉर्म्स पर अश्लील और असभ्य कंटेंट भी परोसा गया है.

NCPCR का IT मंत्रालय से उल्लू ऐप के खिलाफ कार्रवाई की मांग, जानें क्या है मामला

OTT प्लैटफॉर्म्स किये गए ब्लॉक

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने जिन प्लैटफॉर्म्स को ब्लॉक किया है, उनमें मूड एक्स, नियॉन एक्स वीआईपी, ड्रीम्स फिल्म्स, बेशर्म्स, वूवी, मोजफ्लिक्स, हंटर्स, हॉट शॉट्स वीआईपी, येस्मा, रैबिट, अनकट अड्डा, फूजी, एक्ट्रामूड, ट्राई फ्लिक्स, एक्स प्राइम, चीकूफ्लिक्स, प्राइम प्ले और नियूफ्लिक्स के नाम शामिल हैं.

रचनात्मक अभिव्यक्ति के नाम पर अश्लीलता और दुर्व्यवहार काे बढ़ावा न दें

भारत सरकार ने इससे पहले 20 जून, 2023 को नेटफ्लिक्स, डिज्नी और अन्य स्ट्रीमिंग सेवाओं को ऑनलाइन कंटेंट अपलोड करने से पहले अश्लीलता और हिंसा के लिए अपनी सामग्री की स्वतंत्र रूप से समीक्षा करने के लिए कहा था. I&B की विज्ञप्ति में इस बार कहा गया है कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बार-बार रचनात्मक अभिव्यक्ति के बहाने अश्लीलता और दुर्व्यवहार काे बढ़ावा न देने के लिए प्लैटफाॅर्म्स की जिम्मेदारी पर बल दिया है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola