1524 ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी साइट्स बैन, भारत सरकार की सबसे बड़ी डिजिटल सफाई
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 25 Jul 2025 4:20 PM
1524 Apps Ban In India 2022-2025
Apps Ban In India 2022-2025: भारत सरकार ने 2022 से जून 2025 तक 1524 अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी वेबसाइट्स और ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया है. सरकार की ओर से संसद में इस बारे में जानकारी दी गई है. जानिए इसके पीछे की वजह और नये टैक्स नियम.
1524 Apps Ban In India 2022-2025: स्टोरी हाईलाइट्स:-
- केंद्र सरकार ने 2022 से जून 2025 तक 1524 अवैध ऑनलाइन जुए और सट्टेबाजी प्लैटफॉर्म्स को ब्लॉक किया.
- ये प्लैटफॉर्म्स बिना रजिस्ट्रेशन के भारत में काम कर रहे थे और IGST कानून का उल्लंघन कर रहे थे.
- GST इंटेलिजेंस निदेशालय (DGGI) को IT एक्ट और IGST एक्ट के तहत ऐसे प्लैटफॉर्म्स को ब्लॉक करने का अधिकार दिया गया है.
- भारत में ऑनलाइन गेमिंग पर 28%GST लागू है और 2024-25 से नेट विनिंग्स पर 30% इनकम टैक्स भी लगाया गया है.
- इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में लोकसभा को यह जानकारी दी.
साल 2022 से जून 2025 के बीच भारत सरकार ने कुल 1,524 अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग वेबसाइट्स और मोबाइल ऐप्स (Apps Ban In India 2022-2025) को ब्लॉक किया है. ये प्लैटफॉर्म भारतीय टैक्स नियमों और स्थानीय कानूनों का पालन नहीं कर रहे थे, जिससे सरकार को यह कदम उठाना पड़ा.
टैक्स और कानूनी पहलू
GST इंटेलिजेंस निदेशालय (DGGI) को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और IGST अधिनियम के तहत अधिकार प्राप्त है कि वह ऐसे अवैध और अपंजीकृत ऑनलाइन गेमिंग प्लैटफॉर्म्स को ब्लॉक कर सके. भारत में ऑनलाइन गेमिंग पर 28%GST लागू है, और 2024-25 से नेट विनिंग्स पर 30% इनकम टैक्स भी लगाया गया है. विदेशी कंपनियों को भारत में संचालन के लिए IGST एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है, अन्यथा उन्हें ब्लॉक किया जा सकता है.
डिजिटल विज्ञापन और धोखाधड़ी के तरीके
अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लैटफॉर्म्स अक्सर Google और Meta जैसे डिजिटल प्लैटफॉर्म्स पर विज्ञापन के माध्यम से भारतीय यूजर्स तक पहुंचते हैं. ये कई बार सरोगेट विज्ञापन का इस्तेमाल करते हैं, जिससे उनकी असली पहचान छिपी रहती है और यूजर्स को भ्रमित किया जाता है.
सरकार की नीति और राज्यों की भूमिका
केंद्र सरकार का उद्देश्य एक खुला, सुरक्षित, विश्वसनीय और जवाबदेह इंटरनेट सुनिश्चित करना है. इसके लिए वह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कानून प्रवर्तन एजेंसियों की क्षमता बढ़ाने हेतु वित्तीय सहायता और सलाह देती है. चूंकि सट्टेबाजी और जुआ संविधान के अनुसार राज्य सूची का विषय है, इसलिए राज्यों को इस पर कानून बनाने का अधिकार प्राप्त है.
इस सरकारी कार्रवाई से क्या होगा?
सरकार की यह सख्त कार्रवाई ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी के क्षेत्र में नियमितता और पारदर्शिता लाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. इससे न केवल टैक्स चोरी पर रोक लगेगी, बल्कि यूजर्स को सुरक्षित और भरोसेमंद डिजिटल अनुभव भी मिलेगा.
OTT Apps Ban: उल्लू-ऑल्ट सहित 25 ऐप्स पर गिरी सरकार की गाज, भारत में हुए बैन, यहां देखें पूरी लिस्ट
Meta और Google को सट्टेबाजी ऐप मामले में ED ने किया समन, जानें पूरा मामला
WhatsApp पर चालान का मैसेज आया? स्कैम हो सकता है यह, जानिए कैसे बचें
Google ने चीन और रूस से जुड़े 11,000 यूट्यूब चैनल हटाए, क्या है वजह?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










