OTT Apps Ban: उल्लू-ऑल्ट सहित 25 ऐप्स पर गिरी सरकार की गाज, भारत में हुए बैन, यहां देखें पूरी लिस्ट

Updated:
विज्ञापन
OTT Apps Ban

OTT Apps Ban

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कुल 25 ऐसे ऐप्स और साइट की पहचान की है जो पोनोग्राफिक कंटेंट समेत आपत्तिजनक ऐड दिखा रहे थे. इन्हें सरकार ने भारत के अंदर बैन कर दिया है और साथ ही इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को इन ऐप्स के पब्लिक एक्सेस को बंद कर देने का आदेश भी जारी कर दिया है.

विज्ञापन

OTT Apps Ban: आपत्तिजनक कंटेंट के चलते उल्लू (Ullu) समेत 25 OTT Apps और साइट पर सरकार की गाज गिरी है. सरकार ने इन ऐप्स पर बैन लगाने के साथ-साथ इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है. जिसमें निर्देश दिया गया है कि, देश के अंदर इन ऐप्स और वेबसाइट का पब्लिक एक्सेस बंद कर दिया जाए. दरअसल, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 25 ऐसे ऐप्स आऊर वेबसाइट की पहचान की है, जहां पोनोग्राफिक कंटेंट समेत आपत्तिजनक ऐड दिखाए जाते हैं. साथ ही ये कई नियमों का पालन भी नहीं करते हैं.

क्यों की गई ये कार्रवाई?

रिपोर्ट के अनुसार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को खबर मिली कि उल्लू समेत कई एप्स और वेबसाइट्स आपत्तिजनक ऐड्स और अश्लील कंटेंट दिखाने के साथ-साथ कई भारतीय कानूनों का भी उल्लंघन कर रहे थे. जिसमें IT Act 2000 की धारा 67 और धारा 67A, भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 294 और महिलाओं का अश्लील प्रतिनिधित्व (निषेध) अधिनियम, 1986 की धारा 4 शामिल हैं. जिसके बाद ही मंत्रालय ने इन सभी पर कार्रवाई करते हुए देश भर में एक्सेस ब्लॉक करने का आदेश जारी किया.

OTT Apps Ban: प्रतिबंधित ऐप्स की पूरी लिस्ट

  • ULLU
  • ALTT
  • Big Shots App
  • Jalva App
  • Wow Entertainment
  • Look Entertainment
  • Hitprime
  • Feneo
  • ShowX
  • Sol Talkies
  • Kangan App
  • Bull App
  • Adda TV
  • HotX VIP
  • Desiflix
  • Boomex
  • Navarasa Lite
  • Gulab App
  • Fugi
  • Mojflix
  • Hulchul App
  • MoodX
  • NeonX VIP
  • Triflicks

यह कदम डिजिटल सामग्री रेगुलेशन पर व्यापक कार्रवाई का हिस्सा है. जिसका उद्देश्य दर्शकों-खासकर नाबालिगों को अनुचित सामग्री के संपर्क से बचाना है.

यह भी पढ़ें: iPhone मालिक जरा ध्यान दो! फोन में ऑन हैं ये Settings? समझो बैटरी हर घंटे बोलेगी – ‘लो मुझे चार्ज करो’

विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola