रेडमी नोट 8 प्रो व नोट 8 भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध
Updated at : 23 Oct 2019 6:56 AM (IST)
विज्ञापन

शाओमी का रेडमी नोट 8 प्रो और रेडमी नोट 8 भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध है. रेडमी नोट 8 का 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 14,999 रुपये, 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 15,999 रुपये और 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 17,999 रुपये में बिक्री के […]
विज्ञापन
शाओमी का रेडमी नोट 8 प्रो और रेडमी नोट 8 भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध है. रेडमी नोट 8 का 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 14,999 रुपये, 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 15,999 रुपये और 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 17,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है. रेडमी नोट 8 की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है.
इस कीमत में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध है. जबकि 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 12,999 रुपये है. रेडमी 8 व 8 प्रो को अमेजन, मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर से खरीदा जा सकता है. 8 प्रो में 6.53 इंच का फुल-एचडी (1080 गुना 2340 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है.
रेडमी नोट 8 प्रो में चार रियर कैमरे दिये गये हैं. इस फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की है. रेडमी नोट 8 भी 8 प्रो की तरह डुअल सिम (नैनो) को सपोर्ट करता है. इसमें 6.39 इंच की फुल-एचडी (1080 गुना 2340 पिक्सल) की स्क्रीन दी गई है. रेडमी नोट 8 में चार रियर कैमरे हैं. यह 4,000 एमएएच की बैटरी से लैस है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




