ePaper

NASA ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास, पहली बार सिर्फ महिलाओं का स्पेसवॉक

Updated at : 18 Oct 2019 4:35 PM (IST)
विज्ञापन
NASA ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास, पहली बार सिर्फ महिलाओं का स्पेसवॉक

केप केनावेरल (फ्लोरिडा): पिछली आधी सदी में किये गये सभी 420 स्पेसवॉक में पुरुष किसी न किसी रूप में शामिल रहे हैं. लेकिन शुक्रवार को स्पेसवॉक संख्या 421 के साथ ही यह बदल गया और इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब सिर्फ महिलाओं ने स्पेसवॉक किया. नासा की अंतरिक्ष यात्रियों क्रिस्टीना कोच और जेसिका […]

विज्ञापन

केप केनावेरल (फ्लोरिडा): पिछली आधी सदी में किये गये सभी 420 स्पेसवॉक में पुरुष किसी न किसी रूप में शामिल रहे हैं. लेकिन शुक्रवार को स्पेसवॉक संख्या 421 के साथ ही यह बदल गया और इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब सिर्फ महिलाओं ने स्पेसवॉक किया.

नासा की अंतरिक्ष यात्रियों क्रिस्टीना कोच और जेसिका मीर ने नयी इबारत लिखडाली है, जहां सिर्फ महिलाओं ने स्पेसवॉक किया.

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में मौजूद सभी चार पुरुष भीतर ही रहे, जबकि कोच और मीर ने टूटे हुए बैटरी चार्जर को बदलने के लिए केंद्र से बाहर अंतरिक्ष में चहलकदमी की.

बैटरी चार्जर उस वक्त खराब हो गया था, जब कोच और चालक दल के एक पुरुष सदस्य ने पिछले हफ्ते अंतरिक्ष केंद्र के बाहर नयी बैटरियां लगायी थीं.

नासा ने इस समस्या को ठीक करने के लिए बैटरी बदलने के बाकी काम स्थगित कर दिया और महिलाओं के नियोजित स्पेसवॉक को आगे बढ़ा दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola