ePaper

देवनागरी को इंटरनेट पर सार्वभौमिक बनाने के लिए भोपाल में होगी कार्यशाला

Updated at : 27 Jun 2019 5:34 PM (IST)
विज्ञापन
देवनागरी को इंटरनेट पर सार्वभौमिक बनाने के लिए भोपाल में होगी कार्यशाला

नयी दिल्ली : इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएएमएआई) देवनागरी लिपि की सार्वभौमिक स्वीकार्यता के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ मिलकर कार्यशालाओं का आयोजन कर रहा है. बहुभाषीय इंटरनेट के लिए सार्वभौमिक स्वीकार्यता मूलभूत जरूरत है. इसे भी देखें : भारतीय लिपियों में जल्द बुक हो सकेंगी वेबसाइट, इंटरनेट सर्वर जून […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएएमएआई) देवनागरी लिपि की सार्वभौमिक स्वीकार्यता के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ मिलकर कार्यशालाओं का आयोजन कर रहा है. बहुभाषीय इंटरनेट के लिए सार्वभौमिक स्वीकार्यता मूलभूत जरूरत है.

इसे भी देखें : भारतीय लिपियों में जल्द बुक हो सकेंगी वेबसाइट, इंटरनेट सर्वर जून तक हो जाएगा तैयार

सार्वभौमिक स्वीकार्यता के अनुपालन से समुचित प्रसंस्करण, स्वीकार्यता, सत्यापन, भंडारण के साथ ही डोमेन नाम, ईमेल आईडी, आईडीएन आदि को विविध लिपियों में दिखाया जाना सुनिश्चित होता है. आईएएमएआई ने इस मुहिम की शुरुआत 22 जून को रायपुर में कार्यशाला के आयोजन के साथ की. इसके बाद 29 जून को भोपाल के गोविंदपुरा स्मार्ट सिटी में स्थित बीनेस्ट में कार्यशाला का आयोजन होगा. इस चरण में जयपुर, पुणे, पटना और लखनऊ में भी कार्यशाला आयोजित किये जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola