अब ऑटोरिक्शा का भाड़ा भी बताएगा गूगल मैप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Dec 2018 10:39 PM
नयी दिल्ली : गूगल मैप पर दिल्ली में अब लोग ऑटोरिक्शा के मार्ग और अनुमानित किराये को देख सकतें हैं. प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी गूगल ने सोमवार को इसकी घोषणा की. कंपनी ने एक बयान में कहा, आज से (सोमवार) दिल्ली के लोग गूगल मैप पर एक और सार्वजनिक परिवहन ऑटोरिक्शा के रास्ते देखने में […]
नयी दिल्ली : गूगल मैप पर दिल्ली में अब लोग ऑटोरिक्शा के मार्ग और अनुमानित किराये को देख सकतें हैं. प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी गूगल ने सोमवार को इसकी घोषणा की.
कंपनी ने एक बयान में कहा, आज से (सोमवार) दिल्ली के लोग गूगल मैप पर एक और सार्वजनिक परिवहन ऑटोरिक्शा के रास्ते देखने में सक्षम होंगे. इस परिवहन विकल्प का चुनाव करने के साथ ही यात्री ना सिर्फ ऑटो रिक्शा से जुड़े मार्ग देख सकेंगे बल्कि उन्हें उतनी दूरी का अनुमानित किराया भी पता चल सकेगा.
बयान में कहा गया है कि ऑटोरिक्शा का संभावित किराया दिल्ली यातायात पुलिस द्वारा साझा किये गये आधिकारिक किराया प्रणाली के अनुरूप होगा. यह सुविधा एंड्राॅयड फोन पर ही मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










