ePaper

मोबाइल फोन के नाम पर आॅनलाइन कंपनी ने भेजी ईंट

Updated at : 17 Oct 2018 3:59 PM (IST)
विज्ञापन
मोबाइल फोन के नाम पर आॅनलाइन कंपनी ने भेजी ईंट

औरंगाबाद : महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक व्यक्ति द्वारा एक अग्रणी ऑनलाइन विक्रेता कंपनी के खिलाफ दर्ज करायी गयी शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उसने मोबाइल फोन का आॅर्डर दिया था जबकि उसे भेजे गये पैकेट में कथित रूप से ईंट मिली. यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी. हरसूल पुलिस थाने के […]

विज्ञापन

औरंगाबाद : महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक व्यक्ति द्वारा एक अग्रणी ऑनलाइन विक्रेता कंपनी के खिलाफ दर्ज करायी गयी शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उसने मोबाइल फोन का आॅर्डर दिया था जबकि उसे भेजे गये पैकेट में कथित रूप से ईंट मिली.

यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी. हरसूल पुलिस थाने के निरीक्षक मनीष कल्याणकर ने बताया कि यहां हुडको क्षेत्र के निवासी गजानन खरात ने पुलिस को बताया कि उसने नौ अक्तूबर को शॉपिंग साइट के जरिये मोबाइल फोन खरीदा और इसके लिए उसने 9,134 रूपये का भुगतान किया था.

इसके बाद ई कॉमर्स कंपनी से खरात को एक मैसेज मिला जिसमें कहा गया था कि उनका मोबाइल फोन एक हफ्ते के भीतर उन्हें मिल जायेगा. कल्याणकर ने बताया कि व्यक्ति को पिछले रविवार को खुदरा विक्रेता से एक पैकेट प्राप्त हुआ.

मगर उसने जब उसने पैकेट खोला तो कथित रूप से उसके भीतर से मोबाइल फोन के स्थान पर एक ईंट का कथित टुकड़ा निकला. उन्होंने बताया कि इसके बाद व्यक्ति ने कूरियर की सौंपने वाले बुलाया.

उसने उससे कहा कि उसकी जिम्मेदारी केवल पार्सल की डिलिवरी करने की है और उसके भीतर क्या है उसने नहीं देखा. खरात ने हरसुल पुलिस थाने में ई कॉमर्स कंपनी के खिलाफ मंगलवार को शिकायत दर्ज करायी.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola