मेटल या प्लास्टिक कूलर? खरीदने से पहले जानिए तपती गर्मी में कौन देगा बढ़िया कूलिंग
Published by : Shivani Shah Updated At : 28 May 2026 2:34 PM
जानिए मेटल या प्लास्टिक कूलर में से कौन है ज्यादा सही / एआई इमेज
ज्यादातर लोग मेटल और प्लास्टिक बॉडी वाले कुलर्स के बीच कन्फ्यूज रहते हैं, कि कौन ज्यादा अच्छी कूलिंग देगा. मेटल कूलर ज्यादा तेज कूलिंग और बड़े कमरों के लिए बेहतर माने जाते हैं, जबकि प्लास्टिक कूलर हल्के, कम बिजली खर्च करने वाले और आसान इस्तेमाल के लिए अच्छे ऑप्शन साबित होते हैं.
इस तपती दोपहरी के सामने पंखे की हवा फेल भी है. ऐसे में कूलर्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. हर कोई ऐसा कूलर चाहता है, जो तेज ठंडी हवा दे, बिजली कम खर्च करे और लंबे समय तक टिके भी. लेकिन बाजार में पहुंचते ही लोग अक्सर इस बात को लेकर कन्फ्यूज हो जाते हैं कि प्लास्टिक बॉडी वाला कूलर बेहतर रहेगा या मेटल बॉडी वाला. दोनों कूलर सिर्फ दिखने में ही नहीं, बल्कि उनकी कूलिंग, बिजली खपत, मजबूती और इस्तेमाल का तरीका भी काफी अलग होता है. अगर आप भी नया कूलर खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले जान लीजिए कि आपकी जरूरत के हिसाब से कौन-सा कूलर सही रहेगा.
मेटल बॉडी वाले कूलर की खासियत
अगर आपका कमरा बड़ा है और आप तेज कूलिंग और लंबे समय तक चलने वाला कूलर चाहते हैं, तो मेटल यानी लोहे की बॉडी वाला कूलर अच्छा ऑप्शन माना जाता है. ये कूलर मजबूत बनावट के साथ आते हैं और बड़े कमरे या खुले एरिया को जल्दी ठंडा करने में ज्यादा कामगार होते हैं. इनमें आमतौर पर पावरफुल मोटर और बड़े फैन लगाए जाते हैं, जिससे ठंडी हवा तेज स्पीड में पूरे कमरे में फैलती है. मेटल वाले कूलर में पानी रखने की क्षमता भी ज्यादा होती है, इसलिए बार-बार पानी भरने की जरूरत नहीं पड़ती और लंबे समय तक लगातार कूलिंग मिलती रहती है. यही वजह है कि दुकानों, बड़े हॉल और खुले स्थानों में इनका इस्तेमाल ज्यादा देखा जाता है.
मेटल बॉडी वाले कूलर की कमी
मेटल बॉडी वाले कूलर्स की कुछ कमियां भी हैं. इनका वजन काफी ज्यादा होता है, इसलिए इन्हें एक जगह से दूसरी जगह ले जाना आसान नहीं होता. साथ ही, ये सामान्य प्लास्टिक कूलर के मुकाबले ज्यादा बिजली खर्च कर सकते हैं. अगर सही देखभाल न की जाए तो समय के साथ इनमें जंग लगने की समस्या भी हो सकती है. इसके अलावा, इनकी सफाई और मेंटेनेंस पर भी थोड़ा ज्यादा ध्यान देना पड़ता है.
प्लास्टिक बॉडी कूलर के फायदे
आजकल बाजार में प्लास्टिक बॉडी वाले कूलर सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं. ये कूलर अलग-अलग डिजाइन, साइज और फीचर्स के साथ आते हैं, जिससे लोग अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से आसानी से ऑप्शन चुन सकते हैं. वजन में हल्के होने की वजह से इन्हें एक कमरे से दूसरे कमरे में ले जाना काफी आसान होता है. प्लास्टिक कूलर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनमें जंग लगने की समस्या नहीं होती. इसके अलावा, ये देखने में ज्यादा मॉडर्न और स्टाइलिश लगते हैं. प्लास्टिक बॉडी कम गर्म होती है, जिससे कई बार कूलिंग लंबे समय तक बनी रहती है. साथ ही ये कूलर आमतौर पर कम बिजली खर्च करते हैं, इसलिए बिजली बिल की चिंता भी कम रहती है. अगर सही तरीके से इस्तेमाल और देखभाल की जाए, तो प्लास्टिक कूलर लंबे समय तक आराम से चल सकते हैं. यही वजह है कि छोटे और मीडियम साइज के कमरों के लिए इन्हें अच्छा ऑप्शन माना जाता है.
प्लास्टिक बॉडी कूलर के नुकसान
प्लास्टिक कूलर में भी कुछ कमियां हैं. जैसे कि इनकी हवा फेंकने की क्षमता आमतौर पर मेटल कूलर के मुकाबले कम होती है, इसलिए बड़े कमरे को ठंडा करने में इन्हें ज्यादा समय लग सकता है. इनमें छोटे मोटर और फैन इस्तेमाल किए जाते हैं, जिससे एयर फ्लो भी कम मिलता है. इसके अलावा, अगर प्लास्टिक की क्वालिटी अच्छी न हो या कूलर लंबे समय तक तेज धूप में रखा जाए, तो इसकी मजबूती पर असर पड़ सकता है.
कूलिंग के मामले में कौन-सा कूलर बेहतर?
अगर बात सिर्फ कूलिंग की करें, तो इसका कूलर की बॉडी से कुछ लेना देना नहीं होता. किसी भी कूलर की असली परफॉर्मेंस उसके मोटर, फैन की ताकत, एयर थ्रो और कूलिंग पैड की क्वालिटी पर निर्भर करती है. यानी अगर कूलर में दमदार मोटर, अच्छा पंप और हाई-क्वालिटी हनीकॉम्ब पैड लगा हो, तो प्लास्टिक और मेटल दोनों तरह के कूलर बेहतरीन ठंडी हवा दे सकते हैं. हालांकि, बड़े कमरों या ज्यादा गर्म जगहों के लिए मेटल कूलर ज्यादा असरदार माने जाते हैं, क्योंकि इनमें एयर थ्रो और फैन की क्षमता ज्यादा होती है. वहीं छोटे और मीडियम साइज के कमरों के लिए प्लास्टिक कूलर भी काफी अच्छा काम करते हैं और कम बिजली खर्च में बेहतर कूलिंग देते हैं.
कूलर खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान?
कूलर खरीदते समय सिर्फ उसकी बॉडी पर ध्यान देना सही फैसला नहीं होता. हमेशा कमरे के आकार, पानी की टैंक क्षमता, एयर थ्रो, बिजली की खपत और कूलिंग पैड की क्वालिटी जैसी चीजों को भी जरूर चेक करें. अगर आपको लंबे समय तक लगातार इस्तेमाल के लिए मजबूत और ज्यादा पावरफुल कूलर चाहिए, तो मेटल बॉडी वाला कूलर बेहतर ऑप्शन हो सकता है. वहीं घर के अंदर रोजमर्रा के इस्तेमाल, आसान मूवमेंट और कम मेंटेनेंस के लिए प्लास्टिक बॉडी वाला कूलर ज्यादा सुविधाजनक साबित होता है.
बिजली बचाने के लिए क्या रखें ध्यान?
कूलर खरीदते समय सिर्फ बॉडी पर ध्यान देना काफी नहीं होता. हमेशा अच्छी कंपनी का स्टार रेटेड कूलर खरीदना बेहतर माना जाता है. ज्यादा स्टार रेटिंग वाले कूलर कम बिजली खर्च करते हैं, जिससे लंबे समय में बिजली बिल कम आता है.
यह भी पढ़ें: गर्मी में कूलर देगा AC जैसी ठंडी हवा, घर पर ही इस तरीके से करें स्मार्ट सर्विसिंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










