IPL 2026: किस टीम और खिलाड़ी को लेकर सबसे ज्यादा हो रहा Google पर सर्च? जानें यहां

Updated:
विज्ञापन
IPL 2026 Google Search Trends

IPL 2026 गूगल सर्च ट्रेंड्स

IPL 2026 में फैंस ने Google को सिर्फ सर्च इंजन नहीं, बल्कि एक क्रिकेट गाइड की तरह इस्तेमाल किया है. टीमों और खिलाड़ियों को लेकर जबरदस्त जिज्ञासा दिखी, जबकि मैच स्टैट्स, नियमों और रिकॉर्ड्स पर भी खूब सवाल पूछे गए.

विज्ञापन

IPL ने 2020 से लगातार Google के Year in Search में भारत के स्पोर्ट्स ट्रेंड्स को पूरी तरह से अपने नाम कर लिया है. लेकिन इस बार का सीजन पहले से भी बड़ा और ज्यादा ग्लोबल बन गया है. पिछले 60 दिनों में IPL से जुड़ी सर्च क्वेरीज में दुनिया भर में करीब 80% की जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई है. इस ग्रोथ ने IPL को साल के सबसे ज्यादा ट्रेंड होने वाले ग्लोबल टॉपिक्स में मजबूती से खड़ा कर दिया है.

इस सीजन Google के AI Mode ने फैंस के लिए मैच फॉलो करने का तरीका ही बदल दिया है. अब लोग Search को सिर्फ जानकारी के लिए नहीं, बल्कि एक ‘लाइव क्रिकेट साथी’ की तरह यूज कर रहे हैं. फैंस अब मैच के दौरान और भी ज्यादा नैचुरल और डिटेल्ड सवाल पूछ रहे हैं, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ रहा है, उनकी जिज्ञासा भी बढ़ती जा रही है. इसी बीच BCCI के साथ Google की साझेदारी ने AI-पावर्ड एनालिसिस को सीधे लाइव ब्रॉडकास्ट में भी शामिल कर दिया है.

सबसे ज्यादा सर्च की गई टीमें और खिलाड़ी

इस सीजन में टीमों की फैन फॉलोइंग ने पूरे भारत में सर्च ट्रेंड्स को हिला दिया. सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली टीम रही Royal Challengers Bengaluru, जिसने पूरे देश में टॉप पोजिशन हासिल की. इसके बाद दूसरे नंबर पर रही Chennai Super Kings और तीसरे स्थान पर रही Mumbai Indians हैं.

प्लेयर सर्च की बात करें तो इस बार फैंस ने दिग्गजों के साथ-साथ नए टैलेंट को भी खूब सर्च किया. सबसे ज्यादा खोजे गए खिलाड़ियों में शामिल रहे विराट कोहली, एम एस धोनी, वैभव सूर्यवंशी, कूपर कॉनोली और कार्तिक शर्मा. फैंस की जिज्ञासा सिर्फ स्कोर या रैंकिंग तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि उन्होंने मैच के हर छोटे-बड़े अपडेट पर नजर रखी. लोग लगातार यह भी सर्च करते रहे कि क्या रोहित शर्मा खेल रहे हैं या नहीं, विराट कोहली ने IPL में अब तक कितने शतक लगाए हैं, और रविंद्र जडेजा CSK मैच के बाद थोड़े उदास क्यों दिखे.

खेल को समझने वाले सवाल

इस सीजन में लोगों ने सिर्फ मैच देखने तक ही खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि क्रिकेट को और गहराई से समझने की भी खूब कोशिश की. बहुत से फैंस ने यह जानना चाहा कि प्लेऑफ क्वालिफिकेशन के पॉइंट्स कैसे काम करते हैं और डिमेरिट पॉइंट्स का असल मतलब क्या होता है. इसके साथ ही DRS टाइमर क्या होता है और ‘डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट’ का रोल क्या होता है, जैसे सवालों में भी काफी बढ़ोतरी देखने को मिली. कई लोगों ने यह भी समझने की कोशिश की कि IPL ऑक्शन में अनसोल्ड खिलाड़ियों का आगे क्या प्रोसेस होता है.

टूर्नामेंट ने नए दर्शकों के लिए तो जैसे एक ‘क्रिकेट क्लासरूम’ का काम किया. शुरुआत करने वाले लोग भी बेसिक चीजें सर्च करते दिखे. जैसे क्रिकेट पिच की लंबाई कितनी होती है, लेग ब्रेक का मतलब क्या होता है और ‘मेडन सेंचुरी’ किसे कहते हैं. कुछ और दिलचस्प सवाल भी सामने आए हैं. जैसे 11वें नंबर का बल्लेबाज हमेशा बैटिंग क्यों नहीं करता और IPL मैचों के दौरान बैट को ग्राउंड पर क्यों चेक किया जाता है. 

Google Search बना फैंस का एनालिटिकल टूल

पूरे सीजन के दौरान सपोर्टर्स ने Google Search को एक तरह के एनालिटिकल साथी की तरह इस्तेमाल किया. लोग लगातार यह समझने की कोशिश करते रहे कि IPL 2026 में टीमें इतने ज्यादा रन क्यों बना रही हैं. फैंस ने डेटा से जुड़ी कई दिलचस्प चीजें भी सर्च कीं. जैसे इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट किस खिलाड़ी का है. इसके साथ ही कई लोगों ने यह भी जाना कि IPL इतिहास में सबसे ज्यादा Orange Cap किसने जीता है.

क्रॉस-स्पोर्ट बहसें भी खूब देखने को मिलीं, जहां लोग यह तुलना करने लगे कि F1 रेसिंग ज्यादा मुश्किल है या क्रिकेट. इस बार हिंदी सर्च भी काफी बढ़ी. लोगों ने हिंदी में पूछा कि अब तक कितने खिलाड़ियों ने शतक लगाए हैं और जसप्रीत बुमराह 2026 में किस टीम के लिए खेल रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Google I/O 2026: चैटबॉट से बढ़कर आपका पर्सनल एजेंट बना Gemini

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola