ePaper

PM मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में इस तरह योगदान देगा Google Map

Updated at : 28 Sep 2018 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
PM मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में इस तरह योगदान देगा Google Map

नयी दिल्ली : सर्च इंजन गूगल ने अपनी मानचित्र सुविधा को स्वच्छ भारत अभियान से जोड़ते हुए देश के 500 शहरों में लोगों को ‘गूगल मैप’ की मदद से नजदीकी सार्वजनिक शौचालय खोजने में मददगार बनने की पहल की है. आवास एवं शहरी विकास मामलों के मंत्रालय ने ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत देश के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सर्च इंजन गूगल ने अपनी मानचित्र सुविधा को स्वच्छ भारत अभियान से जोड़ते हुए देश के 500 शहरों में लोगों को ‘गूगल मैप’ की मदद से नजदीकी सार्वजनिक शौचालय खोजने में मददगार बनने की पहल की है.

आवास एवं शहरी विकास मामलों के मंत्रालय ने ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत देश के 500 शहरों में निर्मित लगभग 30 हजार सार्वजनिक शौचालयों को गूगल मैप से जोड़ दिया है. मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को बताया गया कि इन शहरों में लोग गूगल मैप पर ‘एसबीएम टॉयलेट’ सर्च करने पर अपने नजदीकी सार्वजनिक शौचालय तक पहुंच सकेंगे.

इसके लिए आवास एवं शहरी विकास सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा और गूगल के निदेशक (पब्लिक पॉलिसी) चेतन कृष्णास्वामी की मौजूदगी में मंत्रालय और गूगल के बीच सहयोग समझौता किया है. इस मौके पर मिश्रा ने बताया कि मंत्रालय ने यह पहल देश में सभी शहरों को खुले में शौच की समस्या से मुक्त करने (ओडीएफ) के अभियान के तहत की है.

देश के लगभग 3400 छोटे बड़े शहर और कस्बों को ओडीएफ का दर्जा मिल चुका है. मंत्रालय ने गूगल मैप की मदद से सार्वजनिक शौचालय खोजने की सुविधा से लोगों को अवगत कराने के लिए अक्तूबर और नवंबर में देशव्यापी जागरुकता अभियान चलाने का फैसला किया है.

इसमें लोगों को यह बताया जायेगा कि सार्वजनिक स्थलों को गंदगी से बचाने के लिए शौचालयों तक गूगल मैप से ‘एसबीएम टॉयलेट’ की मदद से न सिर्फ आसानी से पहुंचा जा सकेगा बल्कि इस पर शौचालय में सफाई एवं अन्य सुविधाओं का ऑनलाइन फीडबैक भी दिया जा सकेगा.

उन्होंने बताया कि गूगल मैप पर ‘निकटतम सार्वजनिक शौचालय’ की लोकेशन सर्च करने पर भी इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकेगा. लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से भी इस अभियान से जोड़ा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola