अब गूगल पर सर्च करना हुआ और भी आसान, जानें क्या हुआ है बदलाव...

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Sep 2018 10:09 AM

विज्ञापन

सैन फ्रांसिस्को : इंटरनेट दुनिया की दिग्गज सर्च इंजन कंपनी गूगल ने सोमवार को अपने फीचर में कुछ बदलावों की घोषणा की जिनका लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा तस्वीरों के इस्तेमाल से इस हद तक उन्हें समझना होगा कि आपके सवाल पूछने से पहले ही जवाब बता दे. तेल पर फिलहाल राहत मुश्किल: 80.70 डॉलर प्रति […]

विज्ञापन


सैन फ्रांसिस्को :
इंटरनेट दुनिया की दिग्गज सर्च इंजन कंपनी गूगल ने सोमवार को अपने फीचर में कुछ बदलावों की घोषणा की जिनका लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा तस्वीरों के इस्तेमाल से इस हद तक उन्हें समझना होगा कि आपके सवाल पूछने से पहले ही जवाब बता दे.

तेल पर फिलहाल राहत मुश्किल: 80.70 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा क्रूड, दाम चार साल में सबसे अधिक

सैन फ्रांसिस्को में आयोजित एक कार्यक्रम में गूगल के उपाध्यक्ष बेन गोम्स ने बताया कि कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और मशीन लर्निंग गूगल की उस कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जो उसके 20 साल के मिशन को दुनिया की सूचनाओं को एक जगह एकत्र करने और उसे समाज के हर तबके तक पहुंचाने की दिशा में आगे बढ़ाएगी.

बच्चों को बिगाड़ रहीं कई इंटरटेनमेंट स्ट्रीमिंग सर्विस

सर्च इंजन गूगल का ध्यान अब मुख्य रूप से मोबाइल पर केंद्रित होगा और ऐसा प्रतीत होता है कि फेसबुक की तरह ही अब गूगल भी यूजर्स को फोटो और वीडियो के जरिये ही विभिन्न विषयों पर रुचिपूर्ण चीजें देखने और पढ़ने का मौका देगा. गोम्स ने कहा, ‘ गूगल सर्च पूर्णत: दोषहीन नहीं है. हमें इसको लेकर कोई भ्रम नहीं है. लेकिन आपको हम आश्वस्त करते हैं कि हम इसे रोजाना और बेहतर करेंगे.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola