Quora.com अब हिंदी में भी आपके सवालों के जवाब देगा, जानें

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 May 2018 11:10 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सवाल-जवाब पर आधारित प्रमुख आॅनलाइन मंच कौरा (Quora) ने अपना हिंदी संस्करण पेश कर दियाहै. कंपनी की आगे कई और भारतीय भाषाओं में भी कौरा को शुरू करने की योजना है. कौरा के प्रबंधक (भारत) गौतम शेवकर्माणी ने यहां बताया कि 50 करोड़ से अधिक लोग हिंदी जानते बोलते हैं, जिसे ध्यान […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सवाल-जवाब पर आधारित प्रमुख आॅनलाइन मंच कौरा (Quora) ने अपना हिंदी संस्करण पेश कर दियाहै. कंपनी की आगे कई और भारतीय भाषाओं में भी कौरा को शुरू करने की योजना है.

कौरा के प्रबंधक (भारत) गौतम शेवकर्माणी ने यहां बताया कि 50 करोड़ से अधिक लोग हिंदी जानते बोलते हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए यह पहल की गयी है. इससे कौरा पर भारत से भागीदारी बढ़ने की उम्मीद है.

उन्होंने कहा कि कंपनी ने अप्रैल में कौरा हिंदी का बीटा संस्करण पेश किया था. उस पर लोगों की हिस्सेदारी काफी उत्साहित करने वाली रही.

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कंपनी हिंदी के बाद इस मंच को कुछ और भारतीय भाषाओं में भी लायेगी जिसके लिए काम चल रहा है. हालांकि उन्होंने इसका ब्यौरा नहीं दिया.

उल्लेखनीय है कि कौरा एक आॅनलाइन मंच और मोबाइल एेप है, जिस पर लोग अपनी किसी भी जिज्ञासा से जुड़ा सवाल पूछ सकते हैं. इस मंच से यह सवाल क्षेत्र विशेष के जानकारों या विशेषज्ञों को वितरित किया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola