Ramzan मोबाइल ऐप बताएगा सहरी, इफ्तार और तरावीह का समय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 May 2018 7:44 PM
लखनऊ : रमजान के मुकद्दस महीने के दौरान रोजेदारों को सहरी, इफ्तार और तरावीह का वक्त जानने में सहूलियत के लिए एक विशेष मोबाइल ऐप्लीकेशन की शुरुआत की गयी. इस्लामिक सेंटर ऑफ इण्डिया द्वारा तैयार कराये गये ‘आईसीआई रमजान हेल्पलाइन ऐप’ का दारुल उलूम फरंग महल मेंमंगलवारको लोकार्पण किया गया. सेंटर के चेयरमैन और फरंग […]
लखनऊ : रमजान के मुकद्दस महीने के दौरान रोजेदारों को सहरी, इफ्तार और तरावीह का वक्त जानने में सहूलियत के लिए एक विशेष मोबाइल ऐप्लीकेशन की शुरुआत की गयी.
इस्लामिक सेंटर ऑफ इण्डिया द्वारा तैयार कराये गये ‘आईसीआई रमजान हेल्पलाइन ऐप’ का दारुल उलूम फरंग महल मेंमंगलवारको लोकार्पण किया गया.
सेंटर के चेयरमैन और फरंग महल के नाजिम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने बताया कि इस ऐप में रमजान की अहमियत के साथ साथ इफ्तार और सहरी का समय, शहर की विशेष मस्जिदों में तरावीह की नमाज का वक्त, इफ्तार, सहरी, तरावीह और शबे कद्र से संबंधित दुआयें शामिल हैं.
उन्होंने बताया कि इसके अलावा रोजा, जकात, तरावीह, इफ्तार, सहरी, नमाज तथा अन्य मामलों से संबंधित सवालों के जवाब के लिए ऐप में अलग सेक्शन बनाया गया है. उम्मीद है कि इससे बड़े पैमाने पर लोगों को फायदा पहुंचेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










