एलजी का नया के-30 स्मार्टफोन, दो टीबी तक बढ़ा सकते हैं मेमोरी, जानें अन्य फीचर्स के बारे में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 May 2018 6:46 AM
विज्ञापन
एलजी ने के-30 नाम से एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है. वैसे अभी इसे अमेरिकी बाजार में बिक्री के लिए मुहैया कराया गया है, लेकिन आगामी माह के दौरान इसे भारत में भी मुहैया कराया जा सकता है. अमेरिका में लॉन्च की गयी कीमत के मुताबिक भारत में इसे 15,000 रुपये में बेचा जा सकता […]
विज्ञापन
एलजी ने के-30 नाम से एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है. वैसे अभी इसे अमेरिकी बाजार में बिक्री के लिए मुहैया कराया गया है, लेकिन आगामी माह के दौरान इसे भारत में भी मुहैया कराया जा सकता है. अमेरिका में लॉन्च की गयी कीमत के मुताबिक भारत में इसे 15,000 रुपये में बेचा जा सकता है.
इसे एलजी के पुराने स्मार्टफोन के-10 का ही दूसरा वर्जन बताया जा रहा है. इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन पर गौर करें, तो इसे 1,280 गुना 720 पिक्सल रिजोलुशन वाली 5.3 इंच की एचडी डिस्प्ले पर पेश किया गया है.
यह फोन क्वॉड-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर रन करता है. इस फोन में दो जीबी की रैम मैमोरी है. फोन की इंटरनल स्टोरेज 32 जीबी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये दो टीबी तक बढ़ाया जा सकता है. इस स्मार्टफोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जबकि फोन के फ्रंट पैनल पर पांच मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










