MobiKwik एेप से अब सीधे बुक करें Ola, यहां जानें कैसे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 May 2018 8:34 PM
नयी दिल्ली : मोबाइल वाॅलेट कंपनी मोबिक्विक ने एेप पर टैक्सी बुकिंग की सेवा देने कंपनी ओला से साझेदारी की है. इसके तहत अब ग्राहक मोबिक्विक की एेप पर ही ओला कैब की बुकिंग कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें अब अलग से ओला एेप खोलने की जरूरत नहीं होगी. कंपनी ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में […]
नयी दिल्ली : मोबाइल वाॅलेट कंपनी मोबिक्विक ने एेप पर टैक्सी बुकिंग की सेवा देने कंपनी ओला से साझेदारी की है. इसके तहत अब ग्राहक मोबिक्विक की एेप पर ही ओला कैब की बुकिंग कर सकेंगे.
इसके लिए उन्हें अब अलग से ओला एेप खोलने की जरूरत नहीं होगी. कंपनी ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि इससे दोनों कंपनियों को परस्पर लाभ होगा. इसमें कैब की बुकिंग के साथ ही मोबिक्विक से स्वत: भुगतान की सुविधा भी रहेगी.
इस पेशकश के मौके पर मोबिक्विक शुरुआती पांच यात्राओं पर 50 रुपये के कैशबैक का ऑफर दे रही है. साथ ही मोबिक्विक रोजाना 1,000 उपयोक्ताओं को शाम चार बजे से सात बजे के बीच और सुबह आठ बजे से दस बजे के बीच उसके वालेट यात्रा बुक करने पर 100% कैशबैक पाने का मौका भी देगी.
इस मौके पर मोबिक्विक के उपाध्यक्ष (विपणन एवं वृद्धि) दमन सोनी ने कहा, पिछले कुछ महीनों में, हमारे ग्राहकों ने अपने फीडबैक में यह अनुरोध किया है कि हम हमारी एेप में ऐसी सुविधा दे जो स्मार्ट मोबिलिटी को सक्षम बनाये.
हमने हमारे प्लेटफॉर्म पर ओला की यात्रा बुकिंग के विकल्प पेश किये हैं और हमें पूरा यकीन है कि आनेवाले समय में यह हमारी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाली श्रेणियों में एक होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










