Orkut ने भारत को फिर से कहा Hello, डेटा लीक से जूझ रहे FB को देगा जवाब
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Apr 2018 11:02 PM
नयी दिल्ली : देश में एक नया सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म ‘हेलो’ शुरू हो गया है. हेलो को भारतीय बाजार में आर्कुट बुयुकोक्टेन ने उतारा है. बुयुकोक्टेन देश में कभी लोकप्रिय रही सोशल नेटवर्किंग साइट आर्कुट की संस्थापक है. हेलो का भारतीय बाजार में प्रवेश फेसबुक पर डेटा चोरी विवाद सामने आने के बाद हुआ है. […]
नयी दिल्ली : देश में एक नया सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म ‘हेलो’ शुरू हो गया है. हेलो को भारतीय बाजार में आर्कुट बुयुकोक्टेन ने उतारा है. बुयुकोक्टेन देश में कभी लोकप्रिय रही सोशल नेटवर्किंग साइट आर्कुट की संस्थापक है.
हेलो का भारतीय बाजार में प्रवेश फेसबुक पर डेटा चोरी विवाद सामने आने के बाद हुआ है. आर्कुट कभी भारत और ब्रिटेन में प्रमुख सोशल नेटवर्किंग साइट थी. आर्कुट ने 2014 में अपनी सेवाएं बंद कर दी थीं.
फेसबुक के आने के बाद आर्कुट की लोकप्रियता काफी घट गयी थी. बुयुकोक्टेन ने कहा, यदि आज आप सोशल मीडिया पर देखें तो इसने लोगों को नजदीक लाने के बजाय दूरियां बढ़ायी हैं.
किसी चीज को साझा करने के बजाय इनका इस्तेमाल प्रसारण के लिए हो रहा है. हमने नये सिरे से शुरुआत की है. हेलो को एक जैसी रुचि रखने वाले समुदायों के हिसाब से विकसित किया गया है.
इसमें समान रुचि वाले प्रयोगकर्ता एक दूसरे से जुड़ सकते हैं. यह एक सच्चा जुड़ाव होगा. उन्होंने कहा कि हेलो के जरिये हम एक सकारात्मक, अर्थपूर्ण और सच्चा कनेक्शन उपलब्ध कराना चाहते हैं.
उन्होंने कहा कि हमने जुलाई, 2016 में ब्राजील से शुरुआत की थी. भारतीय बाजार में हमारे बीटा परीक्षण में करीब 35,000 प्रयोगकर्ता जुड़े थे. आर्कुट का भारत में काफी प्रभाव था.
मुझे इस बात की खुशी है कि हम एक बार फिर से भारत को हेलो करने जा रहे हैं. हेलो एेप को एेप स्टोर और गूगल प्ले से डाउनलोड किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










