90,000 साल पुरानी ''उंगली'' दोबारा लिखेगी मानव प्रवास का इतिहास...!

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Apr 2018 5:50 PM

विज्ञापन

लंदन : सऊदी अरब में वैज्ञानिकों को करीब 90,000 साल पुराना प्रारंभिक आधुनिक मानव की उंगली का जीवाश्म मिला है. यह खोज संभवत: अफ्रीका से हमारे पूर्वजों के आव्रजन के सिद्धांत या कहानी को बदल सकता है. इस खोज को ‘नेचर इकोलॉजी एंड इवॉल्यूशन’ नामक पत्रिका में प्रकाशित किया गया है. सऊदी अरब के नेफड […]

विज्ञापन

लंदन : सऊदी अरब में वैज्ञानिकों को करीब 90,000 साल पुराना प्रारंभिक आधुनिक मानव की उंगली का जीवाश्म मिला है. यह खोज संभवत: अफ्रीका से हमारे पूर्वजों के आव्रजन के सिद्धांत या कहानी को बदल सकता है.

इस खोज को ‘नेचर इकोलॉजी एंड इवॉल्यूशन’ नामक पत्रिका में प्रकाशित किया गया है. सऊदी अरब के नेफड के रेगिस्तान से मिली यह उंगली अफ्रीकाऔर लेवांत के बाहर मिला होमो सेपियंस का सबसे पुराना जीवाश्म है.

यह दिखाता है कि यूरेशिया (यूरोप और एशिया) में शुरुआती बसेरे पहले के अनुमानों के मुकाबले ज्यादा विस्तृत क्षेत्र में फैले हुए थे.

ब्रिटेन स्थित ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के हुव ग्रुकुट का कहना है कि इस खोज से पहली बार यह पता चलता है कि हमारी प्रजाति के शुरुआती सदस्यों ने न सिर्फ लेवांत बल्कि और विस्तृत क्षेत्र को अपना बसेरा बनाया था.

उन्होंने कहा, यह खोज उन पुरानी धारणाओं को चुनौती देती है कि अफ्रीका के बाहर लोगों का आव्रजन बेहद क्षेत्रीय था और वह असफल रहा था. पहले यह माना जाता था कि यूरेशिया में शुरुआती मानव आव्रजन असफल रहा था और वह सिर्फ अफ्रीका से सटे लेवांत के भूमध्य सागरीय वनों तक ही सीमित था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola