ePaper

हुआवेई ने लॉन्च किया डुअल कैमरे वाला किफायती स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर

Updated at : 04 Apr 2018 6:54 AM (IST)
विज्ञापन
हुआवेई ने लॉन्च किया डुअल कैमरे वाला किफायती स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर

हुआवेई के सब-ब्रांड ऑनर ने चीन में नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. यह फोन पिछले वर्ष लॉन्च किये गये स्मार्टफोन ऑनर 6ए का उन्नत संस्करण है. ’91मोबाइल डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय करेंसी के हिसाब से इसकी कीमत 8,300 रुपये है. इस स्मार्टफोन को 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिस्प्ले पर […]

विज्ञापन
हुआवेई के सब-ब्रांड ऑनर ने चीन में नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. यह फोन पिछले वर्ष लॉन्च किये गये स्मार्टफोन ऑनर 6ए का उन्नत संस्करण है.
’91मोबाइल डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय करेंसी के हिसाब से इसकी कीमत 8,300 रुपये है. इस स्मार्टफोन को 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिस्प्ले पर प्रस्तुत किया गया है.
इसमें 5.7 इंच की एचडी डिस्प्ले दी गयी है, जो 1,440 गुणा 720 पिक्सल को सपोर्ट करती है. यह फोन ईएमयूआई 8.0 आधारित एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर पेश किया गया है. इसे दो रैम वेरिएंट में लॉन्च किया गया है- दो जीबी रैम व तीन जीबी रैम. इसमें तीन जीबी रैम वेरिएंट में डुअल रियर कैमरा दिया गया है.
इस वेरिएंट के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल और दो मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर दिये गये हैं. दो जीबी रैम वेरिएंट में कंपनी ने 13 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया है. ऑनर 7ए डुअल सिम के साथ 4जी सपोर्ट करता है व इसमें 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola