ePaper

इंस्टाग्राम पर जल्द आ रहा है वीडियो और वॉयस कॉलिंग का फीचर

Updated at : 06 Mar 2018 5:43 PM (IST)
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर जल्द आ रहा है वीडियो और वॉयस कॉलिंग का फीचर

इंस्टाग्राम जल्द ही अपने ऐप में वीडियो और वॉयस कॉलिंग का फीचर देने वाला है. इससे वह व्हाट्सऐप और फेसबुक मैसेंजर को कड़ी टक्कर देने के मूड में है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फेसबुक इसकी टेस्टिंग कर रहा है. कुछ दिनों पहले व्हाट्सऐप ट्रैकर WAbetainfo ने अपने ब्लॉग के जरिये इसकी जानकारी दी थी. ब्लॉग […]

विज्ञापन

इंस्टाग्राम जल्द ही अपने ऐप में वीडियो और वॉयस कॉलिंग का फीचर देने वाला है. इससे वह व्हाट्सऐप और फेसबुक मैसेंजर को कड़ी टक्कर देने के मूड में है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फेसबुक इसकी टेस्टिंग कर रहा है. कुछ दिनों पहले व्हाट्सऐप ट्रैकर WAbetainfo ने अपने ब्लॉग के जरिये इसकी जानकारी दी थी.

ब्लॉग में एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया था, जिससे पता चल रहा था कि डायरेक्ट मैसेज के साथ ही वीडियो कॉलिंग का ऑप्शन भी मिलेगा.

बतातेचलें कि फेसबुक के स्वामित्व में इंस्टग्राम ने हाल ही में मशहूर फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम में नये फीचर्स जोड़े हैं.

टेकक्रंच की रिपोर्ट के अनुसार, वॉयस कॉलिंग और वीडियो कॉलिंग के लिए इंस्टाग्राम में APKs जोड़े गये हैं. हालांकि यह फीचर इंस्टाग्राम पर कब तक रोलआउट होगा, इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आयी है, लेकिन ऐसा मालूम होता है कि इंस्टाग्राम अपने डायरेक्ट मैसेजिंग सिस्टम में ऑडियो और वीडियो कॉलिंग लांच करने की तैयारी कर रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola