ePaper

होली की शॉपिंग में सेंध लगा सकती हैं ये असावधानियां....रहें सावधान

Updated at : 02 Mar 2018 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
होली की शॉपिंग में सेंध लगा सकती हैं ये असावधानियां....रहें सावधान

त्योहारों का मौसम आते ही विभिन्न कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने हेतु लोक-लुभावने ऑफर्स देती हैं. आजकल ज्यादातर लोग क्रेडिट और डेबिट कार्ड से शॉपिंग करना पसंद करते हैं. ऐसे में आपके लिए यह जानना जरूरी है कि ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में किस तरह आपके पैसों में सेंध लग सकती है, ताकि पर्याप्त सावधानियां बरत कर […]

विज्ञापन
त्योहारों का मौसम आते ही विभिन्न कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने हेतु लोक-लुभावने ऑफर्स देती हैं. आजकल ज्यादातर लोग क्रेडिट और डेबिट कार्ड से शॉपिंग करना पसंद करते हैं. ऐसे में आपके लिए यह जानना जरूरी है कि ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में किस तरह आपके पैसों में सेंध लग सकती है, ताकि पर्याप्त सावधानियां बरत कर आप शॉपिंग का भरपूर लुत्फ उठा सकें.
स्पाइ कैमरा
एटीएम मशीन के नजदीक स्पाइ या गुप्त कैमरा लगा कर भी अपराधी आपका पिन नंबर चुरा सकते हैं, इसलिए ट्रांजेक्शन के दौरान ध्यान रखें कि कैमरा एटीएम मशीन के ठीक ऊपर न लगा हो.
फेक की-पैड्स
फेक कीपैड्स के जरिये भी आपके एटीएम कार्ड का पिन चुराया जा सकता है. इसके लिए अपराधी असली कीपैड के ऊपर नकली कीपैड लगा लेते हैं.
फार्मिंग : इस तकनीक में साइबर क्रिमिनल्स फेक वेबसाइट के जरिये लुभावने मैसेज भेजते हैं, जो असली जैसी लगती है. अगर आप इसके जाल में फंस कर अपने कार्ड या नेटबैकिंग के जरिये मनी ट्रांजेक्शन करते हैं, तो कार्ड की सारी डिटेल्स क्रिमिनल्स तक आसानी से पहुंच जाती है.
स्किमिंग: इसमें एटीएम मशीन में एक कार्ड रीडर लगा देते हैं. इससे कार्ड के मैग्नेटिक स्ट्रिप से संबंधित सारी जानकारी हैकर तक पहुंच जाती है और वह उनके जरिये पैसे निकाल लेते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola