WhatsApp Alert: आपके स्मार्टफोन का माइक्रोफोन ऐक्सेस कर व्हाट्सऐप जासूसी तो नहीं कर रहा? ऐसे पता करें

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp Alert: आपके स्मार्टफोन का माइक्रोफोन ऐक्सेस कर व्हाट्सऐप जासूसी तो नहीं कर रहा? ऐसे पता करें

WhatsApp Tips & Tricks- क्या व्हाट्सऐप आपके स्मार्टफोन के माइक्रोफोन या कैमरा को ऐक्सेस कर सकता है? व्हाट्सऐप का इस्तेमाल नहीं होने के दौरान भी क्या कैमरा ऑन हो सकता है. हम आपको बताते हैं कि आप अपने स्मार्टफोन में कैसे पता कर सकेंगे कि व्हाट्सऐप आपके फोन का माइक्रोफोन ऐक्सेस कर रहा है या नहीं.

विज्ञापन

WhatsApp Alert: मेटा के स्वामित्व वाले पॉपुलर मैसेंजर ऐप व्हाट्सऐप पर हाल ही में एक बड़ा आरोप लगा. ट्विटर के एक इंजीनियर ने व्हाट्सऐप पर आरोप लगाया कि जब वह सो रहा था तब व्हाट्सऐप उसके स्मार्टफोन का माइक ऐक्सेस कर रहा था. इंजीनियर ने व्हाट्सऐप के माइक्रोफोन ऐक्सेस का स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इंजीनियर के इस आरोप ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा. दुनियाभर के यूजर्स ने इसे प्राइवेसी के लिए खतरा बताते हुए चिंता जाहिर की. मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि गूगल और मेटा को इस मामले पर सफाई देनी पड़ी. बाद में कंपनी को यह सफाई देनी पड़ी कि यह सब सिर्फ एक बग की वजह से हुआ है.

क्या व्हाट्सऐप आपके स्मार्टफोन के माइक्रोफोन को ऐक्सेस कर सकता है?

सबसे बड़ा सवाल अब यह उठता है कि क्या व्हाट्सऐप आपके स्मार्टफोन के माइक्रोफोन या कैमरा को ऐक्सेस कर सकता है? व्हाट्सऐप का इस्तेमाल नहीं होने के दौरान भी क्या कैमरा ऑन हो सकता है. हम आपको बताते हैं कि आप अपने स्मार्टफोन में कैसे पता कर सकेंगे कि व्हाट्सऐप आपके फोन का माइक्रोफोन ऐक्सेस कर रहा है या नहीं. इसके लिए दो बातों पर ध्यान देना जरूरी है. आपका स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 या उससे लेटेस्ट वर्जन का होना चाहिए और व्हाट्सऐप के पास स्मार्टफोन के माइक्रोफोन का ऐक्सेस होना चाहिए.

Also Read: WhatsApp Alert: यूजर्स की प्राइवेसी से समझौता नहीं होने देगी सरकार, माइक्रोफोन मामले की करेगी जांच
सबसे ���हले यह चेक कर लेना जरूरी है कि…

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एंड्रॉयड 12 को गूगल ने स्मार्टफोन ओएस में एक डेडिकेटेड प्राइवेट डैशबोर्ड से लैस किया है. यह प्राइवेसी डैशबोर्ड यूजर्स को ट्रैक रखने की भी सहूलियत देता है. व्हाट्सऐप माइक्रोफोन को ऐक्सेस कर रहा है या नहीं, इसके लिए सबसे पहले यह चेक कर लेना जरूरी है कि व्हाट्सऐप का इस्तेमाल वॉयस कॉल करने, वॉयस स्टेटस तैयार करने या फिर वॉयस नोट बनाने में हुआ है या नहीं.

क्या व्हाट्सऐप ने माइक्रोफोन का इस्तेमाल किया है?

व्हाट्सऐप पर स्मार्टफोन के माइक्रोफोन का ऐक्सेस चेक करने के लिए सेटिंग ओपन कर प्राइवेसी और सिक्योरिटी के ऑप्शन पर जाएं. अब जिन ऐप्स को माइक्रोफोन का ऐक्सेस हासिल है, उनकी लिस्ट देखने के लिए माइक्रोफोन के ऑप्शन पर जाएं. यहां आप आसानी से चेक कर सकते हैं कि क्या व्हाट्सऐप ने माइक्रोफोन का इस्तेमाल किया है या नहीं.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola