ePaper

1 जनवरी से महंगा होगा UPI से लेनदेन? Paytm, PhonePe, Google Pay यूजर्स के लिए जरूरी खबर

Updated at : 15 Dec 2020 8:46 AM (IST)
विज्ञापन
1 जनवरी से महंगा होगा UPI से लेनदेन? Paytm, PhonePe, Google Pay यूजर्स के लिए जरूरी खबर

UPI Payment News, Paytm, Google Pay, PhonePe: 1 जनवरी के बाद देशभर में UPI पेमेंट यूजर्स को अतिरिक्त चार्ज देना पड़ सकता है. ऐसी कुछ रिपोर्ट्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. ऐसा दावा किया जा रहा है कि NPCI ने 1 जनवरी से थर्ड पार्टी ऐप प्रोवाइडर्स की ओर से चलायी जानेवाली UPI Payment service पर अतिरिक्त चार्ज लगाने का निर्णय लिया है. आइए जानें इस खबर की सच्चाई क्या है-

विज्ञापन

UPI Payment News, Paytm, Google Pay, PhonePe: 1 जनवरी के बाद देशभर मेंं UPI पेमेंट यूजर्स को अतिरिक्त चार्ज देना पड़ सकता है. यह अतिरिक्त चार्ज थर्ड पार्टी ऐप यूजर्स पर लागू हो सकता है. ऐसी खबरों से जुड़ी कुछ मीडिया रिपोर्ट्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. ऐसा दावा किया जा रहा है कि नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने 1 जनवरी से थर्ड पार्टी ऐप प्रोवाइडर्स की ओर से चलायी जानेवाली यूपीआई पेमेंट सर्विस (UPI Payment) पर अतिरिक्त चार्ज लगाने का निर्णय लिया है. इससे गूगल पे (Google pay), फोनपे (PhonePe) यूजर्स पर असर पड़ सकता है. वहीं, पेटीएम (Paytm) को इस दायरे से बाहर रखा गया है. ऐसे में जो लोग यूपीआई के जरिये ट्रांजैक्शन करनेवाले परेशान हैं. आइए जानें इस खबर की सच्चाई क्या है-

PIB Fact Check ने की पड़ताल

भारत सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पीआईबी फैक्ट चेक ने जब इस खबर की पड़ताल की, तो ये खबर बिल्कुल फर्जी निकली. PIB Fact Check ने NPCI के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कहा कि ये खबर एकदम गलत है कि NPCI ने यूपीआई ट्रांजैक्शन को 1 जनवरी से महंगा करने की बात कही है.

NPCI नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने बताया फेक न्यूज

NPCI ने ट्वीट करके बताया कि उसकी ओर से यूपीआई ट्रांजैक्शन को महंगा नहीं किया गया. इसके साथ ही थर्ड पार्टी ऐप्स के जरिये किये जाने वाले भुगतान पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगाया है. वहीं, NPCI ने कहा कि सोशल मीडिया पर शुल्क बढ़ाने की जो भी खबरें प्रसारित हो रही हैं, वे फर्जी और बेबुनियाद हैं.

फैक्टचेक आप भी करा सकते हैं

अगर आपको भी किसी सरकारी स्कीम या नीतियों की सत्यता को लेकर शक होता है, तो आप इसे पीआईबी फैक्ट चेक के लिए भेज सकते हैं. आप विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व मेल के जरिये पीआईबी फैक्ट चेक से संपर्क कर सकते है. ट्विटर पर @PIBFactCheck फेसबुक पर /PIBFactCheck और ईमेल के जरिये pibfactcheck@gmail.com पर भी संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा व्हाट्सऐप के जरिये आप 8799711259 पर संपर्क कर सकते हैं.

Also Read: Paytm की सर्विस अब फ्री नहीं रही, जान लें यह जरूरी बात
Also Read: Google Pay से पैसे ट्रांसफर करने के लिए चुकानी होगी कीमत, लेकिन आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola