Surya Grahan LIVE Streaming: भारत में ऐसे देखें साल का पहला सूर्यग्रहण लाइव स्ट्रीमिंग

Surya Grahan LIVE Streaming: सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से देखना सही नहीं माना जाता है, लेकिन तकनीक की मदद से आप बड़े आराम से घर बैठे सूर्य ग्रहण का नजारा देख सकते हैं. आइए जानते हैं इस सूर्य ग्रहण से जुड़ा हर वैज्ञानिक पहलू, जो जानना चाहते हैं आप.
Surya Grahan LIVE Streaming: साल 2023 का पहला सूर्यग्रहण (Solar Eclipse 2023) 20 अप्रैल को लग रहा है. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण का जितना महत्व माना जाता है, विज्ञान की दृष्टि से भी यह खगोलीय घटना उतनी ही महत्वपूर्ण है. विज्ञान के अनुसार, जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है तो इस स्थिति को सूर्य ग्रहण कहा जाता है. ऐसी स्थिति में सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाता है. सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से देखना सही नहीं माना जाता है, लेकिन तकनीक की मदद से आप बड़े आराम से घर बैठे सूर्य ग्रहण का नजारा देख सकते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2023 में कुल चार ग्रहण पड़ेंगे, जिनमें दो चंद्र ग्रहण और दो सूर्य ग्रहण शामिल हैं. आइए जानते हैं इस सूर्य ग्रहण से जुड़ा हर वैज्ञानिक पहलू, जो जानना चाहते हैं आप.
सूर्य ग्रहण 2023 का समय
गुरुवार, 20 अप्रैल 2023 को लगने वाला सूर्य ग्रहण सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर लगेगा. यह ग्रहण दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगा. सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 24 मिनट की रहेगी.
Also Read: Surya Grahan 2023 Date Time India Live Updates: साल का पहला सूर्यग्रहण 20 अप्रैल को, भारत में क्या होगा असर?
सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा?
20 अप्रैल 2023, दिन गुरुवार को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा. ये ग्रहण चीन, कंबोडिया, अमेरिका, मलेशिया, फिजी, जापान, सोलोमन, सिंगापुर, थाईलैंड, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम, ताइवान, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, दक्षिण हिंद महासागर, दक्षिण प्रशांत महासागर और न्यूजीलैंड में देखा जा सकेगा.
सूर्य ग्रहण कैसे देख सकते हैं ?
सूर्य ग्रहण देखते समय सुरक्षा और सावधानी बरतना जरूरी है क्योंकि वे आंखों को स्थायी रूप से नुकसान पहुंचा सकते हैं और अंधेपन का कारण बन सकते हैं. नासा ग्रेड-14 शेडेड वेल्डिंग ग्लास, एल्युमिनाइज्ड माइलर या ब्लैक पॉलीमर जैसे फिल्टर का उपयोग करने का सुझाव देता है. दूरबीन के माध्यम से सूर्य को देखने के लिए टेलीस्कोप का इस्तेमाल करना भी एक अन्य विकल्प है.
सूर्य ग्रहण लाइव कैसे देखें लाइव ?
सूर्य ग्रहण को आप ऑनलाइन देख सकते हैं. इसके लिए कई वेबसाइट्स और यूट्यूब चैनल्स हैं. आप Timeanddate.com पर सूर्य ग्रहण को लाइव देख सकते हैं. ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग वेबसाइट और YouTube चैनल दोनों पर होगी. इसके अलावा, आप Royal Observatory Greenwich के यूट्यूब या Facebook पेज पर ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. The Virtual Telescope Project की वेबसाइट और YouTube चैनल पर भी आप ग्रहण देख सकते हैं. ये तीनों वेबसाइट्स ऑनलाइन ग्रहण देखने के लिए भरोसेमंद ऑनलाइन प्लैटफॉर्म्स हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










