Safest Car: स्कोडा की यह कार सुरक्षा कवच है! क्रैश टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 09 Apr 2023 10:44 AM
Skoda Slavia सेडान ने हाल ही में ग्लोबल न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (Global NCAP) क्रैश टेस्ट में 5 में से पूरे 5-स्टार स्कोर किये हैं. यह स्लाविया को ग्लोबल NCAP द्वारा परीक्षण की गई अब तक की सबसे सुरक्षित कार बनाता है.
Skoda Slavia Safest Car: स्कोडा स्लाविया सेडान (Skoda Slavia sedan) ने हाल ही में किये गए ग्लोबल न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (Global NCAP) क्रैश टेस्ट में 5 में से पूरे 5-स्टार स्कोर किये हैं. यह स्लाविया को ग्लोबल NCAP द्वारा परीक्षण की गई अब तक की सबसे सुरक्षित कार बनाता है.
वाहन कंपनी स्कोडा की सेडान स्लाविया कार ने ग्लोबल एनसीएपी दुर्घटना सुरक्षा परीक्षण में शीर्ष रेटिंग हासिल की है. कंपनी ने यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि घरेलू बाजार में स्कोडा की बिक्री में वृद्धि दर्ज हुई है.
Also Read: Skoda के इलेक्ट्रिक वाहनों की भारत में टेस्टिंग कर रहा Volkswagen Group
स्लाविया में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी नियंत्रण, ट्रैक्शन कंट्रोल, एंटी-लॉक ब्रेक, चाइल्ड सीट के लिए ISOFIX माउंट, रेन-सेंसिंग वाइपर, टॉप टीथर एंकर पॉइंट से लैस है. स्लाविया ने अडल्ट सेफ्टी के लिए 34 अंकों में से 29.71 स्कोर किया और इसे अडल्ट सेफ्टी में 5 स्टार मिले हैं. चाइल्ड सेफ्टी के मामले में, सेडान ने सुरक्षा में 5-स्टार पाने के लिए 49 में से 42 अंक प्राप्त किये. यह स्लाविया को सबसे सुरक्षित कार बनाता है.
स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड निदेशक पेट्र सॉल्क ने कहा कि कंपनी ने वर्ष 2021 की तुलना में 2022 में वाहनों की बिक्री में तीन अंकीय वृद्धि दर्ज की है. कंपनी के प्रमुख कार ब्रांड में- स्लाविया, कुशाक और कोडियक शामिल हैं.
उन्होंने कहा, स्कोडा में हमारी रणनीति के हिस्से के रूप में, हमारे ग्राहकों के लिए सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं है. मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारी दूसरी भारत 2.0 कार स्लाविया को ग्लोबल एनसीएपी सुरक्षा परीक्षण में पांच स्टार रेटिंग प्राप्त हुई है. (भाषा इनपुट के साथ)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










