ePaper

Skoda के इलेक्ट्रिक वाहनों की भारत में टेस्टिंग कर रहा Volkswagen Group

Updated at : 27 Aug 2022 2:26 PM (IST)
विज्ञापन
Skoda के इलेक्ट्रिक वाहनों की भारत में टेस्टिंग कर रहा Volkswagen Group

Volkswagen ने भारत में Skoda के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की टेस्टिंग शुरू कर दी है. इन इलेक्ट्रिक कारों की टेस्टिंग होने के बाद कंपनी भारत में अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को पेश करेगी.

विज्ञापन
undefined

Volkswagen Testing Skoda’s Ev In India: जर्मनी की वाहन विनिर्माता कंपनी फॉक्सवैगन (Volkswagen) समूह ने भारत में स्कोडा (Skoda) ब्रांड के इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) का परीक्षण शुरू कर दिया है. कंपनी ने यह कदम भारतीय बाजार में उतारे जा सकने वाले बिजली चालित वाहनों के आकलन के क्रम में उठाया है.

undefined

स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया के प्रबंध निदेशक पीयूष अरोड़ा (Piyush Arora) ने बताया कि कंपनी ‘इंटरनल कम्बशन इंजन'(पेट्रोल और डीजल इंजन) वाहनों पर भी ध्यान देगी क्योंकि कंपनी को ऐसा लगता है कि बड़े पैमाने पर ईवी को लाना देश में परिवेश और अवसंरचना विकास पर निर्भर करेगा.

undefined

उन्होंने कहा- भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की मांग है इसलिए हम पॉर्श (Porsche) टायकन (Taycan) और ऑडी-ई-ट्रॉन (Audi e-Tron) पहले ही उतार चुके हैं. भारतीय बाजार में इन वाहनों को बढ़िया प्रतिक्रिया मिल रही है.

undefined

अरोड़ा ने कहा- इसके साथ ही हम स्कोडा और फॉक्सवैगन के लिए भी आकलन कर रहे हैं कि बिजली चालित वाहन श्रेणी के तहत भारतीय बाजार में हमें कौन से उत्पाद लाने चाहिए. हमने स्कोडा ब्रांड के लिए कुछ परीक्षण वाहन चलाए हैं और हम देखेंगे कि भारत में इन वाहनों को लाने का सही समय कौन सा है.

undefined

उन्होंने बताया- हम पता लगा रहे हैं कि फॉक्सवैगन और स्कोडा की कौन सी कारें यहां लाई जा सकती हैं. हम कुछ कारों का परीक्षण कर रहे हैं, जिसमें कुछ मॉडल को चुना जाएगा. इसका अगला चरण इनमें से एक कार को स्थानीय स्तर पर एसेंबल करना होगा. (इनपुट:भाषा)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola