Reliance Jio ने जियो भारत फोन के साथ लगाया मास्टरस्ट्रोक, टैरिफ बढ़ाने की तैयारी में थी Airtel
Jio Airtel Dominate Telecom Sector
JIO Bharat V2 Reliance Jio – रिलायंस जियो भारत 4जी मोबाइल फोन के लॉन्च के बाद अब एयरटेल के 2जी ग्राहक बेस में बड़ी सेंध लग सकती है. रिलायंस जियो का लक्ष्य 10 करोड़ ग्राहकों को जियो भारत के जरिये जोड़ने का है.

Jio Bharat Phone Telecom Tariff Hike: रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने जियो भारत 4जी फोन (Jio Bharat Phone) लॉन्च कर एयरटेल द्वारा टैरिफ बढ़ाने (Airtel Tariff Hike) की संभावनाओं पर विराम लग गया है.

ब्रोकरेज हाउस जेपी मॉर्गन की रिपोर्ट (JP Morgan Report) में दावा किया गया है कि मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने जियो भारत फोन लॉन्च कर एयरटेल का खेल खराब कर दिया है.

जेपी मॉर्गन की रिपोर्ट कहती है कि भारती एयरटेल टैरिफ बढ़ाने की तैयारी में थी. लेकिन जियो भारत फोन आने से टैरिफ बढ़ोतरी अब अगले साल तक टल गई है. इसके साथ ही ब्रोकरेज फर्म ने एयरटेल को अंडरवेट कैटेगरी में रखा है.

जेपी मॉर्गन की रिपोर्ट के मुताबिक, एयरटेल ने हाल ही में 2जी के प्लान्स की कीमतें बढ़ाई थीं. 2जी के 99 रुपये वाले सबसे कम कीमत के प्लान को 155 रुपये कर दिया गया था. इसलिए एयरटेल को इस कीमत बढ़ोतरी से कमाई बढ़ने की खासी उम्मीदें थीं.

रिलायंस जियो भारत 4जी मोबाइल फोन के लॉन्च के बाद अब एयरटेल के 2जी ग्राहक बेस में बड़ी सेंध लग सकती है. रिलायंस जियो का लक्ष्य 10 करोड़ ग्राहकों को जियो भारत के जरिये जोड़ने का है.

999 रुपये कीमत वाले जियो भारत फोन में 4.5 सेमी टीएफटी स्क्रीन, 0.3 मेगापिक्सल कैमरा, 1000 mAh बैटरी, 3.5 mm हेडफोन जैक, एचडी वॉयस कॉलिंग, एफएम रेडियो, 128 जीबी एसडी मेमरी कार्ड सपोर्ट, पावरफुल लाउडस्पीकर और टाॅर्च मिलती है. जियो सिनेमा, जियो सावन और जियो पे जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








