Aadhaar Online Verification: आधार से कौन सा नंबर या ईमेल लिंक्ड है? जानने के लिए UIDAI लाया नयी सुविधा

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 06 May 2023 6:05 PM

विज्ञापन

Aadhaar Online Verification - कहीं आपके आधार कार्ड से फर्जी मोबाइल नंबर और ईमेल तो लिंक नहीं है? इसके लिए UIDAI ने मोबाइल नंबर और ईमेल को ऑनलाइन वेरिफाई करने की प्रक्रिया शुरू की है. इसका इस्तेमाल मोबाइल ऐप और वेबसाइट से किया जा सकता है.

विज्ञापन

Aadhaar Email Mobile Linked Online Verify: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने दो नयी सुविधाएं शुरू की हैं. इनकी मदद से आधार से लिंक फर्जी मोबाइल नंबर और ईमेल का पता लगाया जा सकेगा. आप जानते हैं कि आधार कार्ड आज के समय में एक जरूरी दस्तावेज है. लेकिन कहीं आपके आधार कार्ड से फर्जी मोबाइल नंबर और ईमेल तो लिंक नहीं है? इसके लिए UIDAI ने मोबाइल नंबर और ईमेल को ऑनलाइन वेरिफाई करने की प्रक्रिया शुरू की है. इसका इस्तेमाल मोबाइल ऐप और वेबसाइट से किया जा सकता है.

UIDAI की साइट या mAadhaar ऐप से हो जाएगा काम

आपके आधार में कौन-सा मोबाइल नंबर और ईमेल लिंक है, अगर आपको यह पता या याद नहीं है, तो आपकी सहूलियत के लिए UIDAI की ओर से नयी सुविधा शुरू की गई है. इसके जरिये यूजर्स पता लगा सकते हैं कि आखिर उनके आधार के साथ कौन सा मोबाइल और ईमेल लिंक है. आधार से लिंक मोबाइल नंबर और ईमेल की जांच के लिए आप UIDAI की ऑफिशियल साइट या mAadhaar ऐप का सहारा ले सकते हैं.

Also Read: PAN Aadhaar Link: आपका पैन आधार से लिंक है या नहीं, ऐसे चेक करें स्टेटस
आधार से जुड़े मोबाइल नंबर का सत्यापन हुआ आसान, नयी सुविधा शुरू

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने अपनी वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर नयी सुविधा की शुरुआत की है, जिसकी मदद से लोग आधार से जुड़े मोबाइल फोन और ई-मेल आईडी का आसानी से सत्यापन कर सकेंगे. कुछ मामलों में ऐसा देखा गया कि लोगों को पता ही नहीं था कि उनका कौन सा मोबाइल नंबर उनके आधार से जुड़ा हुआ है. इसको ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है.

यूआईडीएआई ने एक बयान में कहा, इससे लोग चिंतित होते थे कि आधार ओटीपी किसी और मोबाइल नंबर पर जाएगा, तो उन्हें पता नहीं चलेगा. अब इस सुविधा से लोग इसका पता काफी काफी आसानी से लगा सकते हैं कि कौन सा मोबाइल या ई-मेल आईडी उनके आधार से जुड़ा है. बयान के अनुसार आधिकारिक वेबसाइट या एम-आधार ऐप के जरिये ‘ईमेल/मोबाइल नंबर’ सत्यापन विशेषता के तहत इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है.

किसी मोबाइल नंबर के जुड़े नहीं होने की स्थिति में भी यह सुविधा लोगों को सूचित करती है और उन्हें मोबाइल नंबर अद्यतन कराने के बारे में जानकारी देती है. बयान के मुताबिक, यदि मोबाइल नंबर पहले से सत्यापित है तो निवासियों को स्क्रीन पर एक संदेश दिखाई देगा. उस संदेश में लिखा होगा कि आपके द्वारा दर्ज किया गया मोबाइल नंबर पहले से ही हमारे रिकॉर्ड से सत्यापित है. यदि किसी को अपना वह मोबाइल नंबर याद नहीं है, जो उन्होंने आधार संख्या लेते समय दिया था तो उस स्थिति में वह मोबाइल के अंतिम तीन अंकों को ‘माई आधार’ पोर्टल या एम आधार ऐप पर नयी सुविधा के तहत देख सकता है. यूआईडीएआई के अनुसार ईमेल और मोबाइल नंबर को आधार से जोड़ने के लिए निकटतम आधार केंद्र पर जाने की जरूरत होगी.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola