Happy Diwali 2022: दोस्तों और रिश्तेदारों को WhatsApp Stickers के साथ दें दिवाली की बधाई, ये है तरीका

Diwali WhatsApp Stickers - आप चाहें तो इन स्टिकर्स के साथ अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और ऑफिस कलीग्स को एक से बढ़कर एक अच्छे स्टिकर्स भेजकर दिवाली की बधाई दे सकते हैं. हम आपको व्हाट्सऐप के इस नये फीचर को इस्तेमाल करने का पूरा तरीका बताएंगे.
Happy Diwali 2022: दिवाली पर लोग अपने दोस्तों और परिवार वालों को गिफ्ट और मिठाइयां देकर दिवाली की शुभकामनाएं देते हैं. जो लोग अपने परिवार के पास नहीं होते हैं, वे व्हाट्सऐप के माध्यम से भी बधाई देते हैं. इस पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप में मिलनेवाले दमदार फीचर्स में स्टिकर्स भी शामिल हैं. आप चाहें तो इन स्टिकर्स के साथ अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और ऑफिस कलीग्स को एक से बढ़कर एक अच्छे स्टिकर्स भेजकर दिवाली की बधाई दे सकते हैं. हम आपको व्हाट्सऐप के इस नये फीचर को इस्तेमाल करने का पूरा तरीका बताएंगे.
व्हाट्सऐप यूजर्स एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर थर्ड पार्टी स्टिकर पैक डाउनलोड कर सकते हैं. आइओएस डिवाइसेस के लिए यह सुविधा उपलब्ध नहीं है. इसके लिए आपके पास एक बेहतर इंटरनेट कनेक्शन के साथ एक एक्टिव गूगल और व्हाट्सऐप अकाउंट होना चाहिए.
Also Read: WhatsApp Support End: दिवाली से इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा व्हाट्सऐप
-
सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सऐप ओपन करना है
-
अब वह चैटबॉक्स खोलें, जिसे आपको स्टिकर भेजना है
-
अब स्क्रीन पर नीचे नजर आ रहे मैसेज बार के पास बायीं ओर दिये गए इमोजी ऑप्शन पर क्लिक करें
-
अब आपके सामने कई ऑप्शन आएंगे. इसमें आपको GIF की दाहिनी ओर दिये गए स्टिकर आइकन पर क्लिक करना है
-
अगर आपने पहले ही Google Play Store से स्टिकर डाउनलोड कर व्हाट्सऐप में ऐड कर लिये हैं, तो वे यहां नजर आयेंगे
-
अगर ऐसा नहीं किया है, तो दाहिनी ओर नजर आ रहे + आइकन पर क्लिक करें
-
अब All Stickers सेक्शन में अपने पसंद का पैक डाउनलोड करें
-
डाउनलोड होने के बाद यह स्टिकर पैक सेक्शन में नजर आने लगेगा
-
आप वहां से कोई स्टिकर सेलेक्ट कर अपने कॉन्टैक्ट को सेंड कर सकते हैं.
Also Read: WhatsApp Group पर अब जोड़ सकेंगे 1024 मेंबर्स, कंपनी ने शुरू की टेस्टिंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




