WhatsApp Group पर अब जोड़ सकेंगे 1024 मेंबर्स, कंपनी ने शुरू की टेस्टिंग
Published by : Vyshnav Chandran Updated At : 11 Oct 2022 11:42 AM
WhatsApp आये दिन अपने प्लैटफॉर्म पर नये फीचर्स जोड़ता रहता है. इन फीचर्स वजह से यूजर्स का एक्सपीरियन्स बेहतर होता है. हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आयी है जिससे पता चलता है कि कंपनी जल्द एक ही चैट ग्रुप में 1024 मेंबर्स तक को जोड़ने का सपोर्ट देने वाली है.
WhatsApp New Feature: व्हाट्सऐप का इस्तेमाल हम सभी करते हैं. यह ऐप हमारी मदद करता है परिवार और दोस्तों के साथ जुड़े रहने में. WhatsApp अपने प्लैटफॉर्म पर आये दिन नये फीचर्स जोड़ता रहता है. इन नये फीचर्स की वजह से यूजर्स का इस ऐप को इस्तेमाल करने का एक्सपीरियन्स बेहतर होता जाता है और इन फीचर्स बदौलत ही प्लैटफॉर्म्स पर नये मेंबर्स भी जुड़ते हैं. अगर आप WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं तो यह बात जानते ही होंगे की फिलहाल WhatsApp के किसी भी ग्रुप पर 512 मेंबर्स जोड़े जा सकते हैं. लेकिन, अब कंपनी जल्द ही इस प्लैटफॉर्म पर बड़े बदलाव करने वाली है. इस अपडेट के बाद आप किसी भी ग्रुप में 1024 मेंबर्स तक जोड़ सकेंगे. चलिए इस नये फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं
WhatsApp ने अपने प्लैटफॉर्म पर इस फीचर को जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है. आप सभी जानते होंगे कि WhatsApp Group पर पहले 256 मेंबर्स तक जोड़े जा सकते थे लेकिन, बाद में कंपनी ने इसमें बदलाव किया और फिलहाल अब किसी भी ग्रुप में 512 मेंबर्स तक जोड़े जा सकते हैं. WhatsApp ने इस फीचर को कुछ ही दिनों पहले प्लेटफार्म पर जोड़ा है. जानकारी के लिए बता दें इस फीचर के साथ ही कंपनी एक ही ऑडियो कॉल पर 32 लोगों को जोड़ने की तैयारी कर रही है. बता दें आने वाले ये फीचर्स Android और iOs दोनों ही प्लैटफॉर्म पर दिए जाने वाले हैं.
WhatsApp पर जोड़े जाने वाले इस नये फीचर का सपोर्ट Android और iOs बीटा वर्जन (2.22.21.74 ) पर दिया जाएगा. रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी ने इस फीचर को लाने की तैयारी पूरी कर ली है और फिलहाल इसकी टेस्टिंग पर अपना पूरा ध्यान दे रही है. उम्मीद है कि आने वाले कुछ महीनों के अंदर ही ये फीचर्स आपको WhatsApp पर देखने को मिल जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










